फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jannayak Janata Party rally in Julana

Haryana News: जुलाना में जजपा की रैली, विरोध करने जा रहे किसान और कविता दलाल हिरासत में

Sun, 02 Jul 2023 12:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Jul 2023 12:32 PM IST
सार

जजपा की रैली का रविवार सुबह किसान नेताओं ने विरोध कर दिया। विरोध करते देख पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और जुलाना थाना ले गई। भारतीय किसान यूनियन के प्रधान नरेंद्र ढांडा, किसान छात्र एकता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित लाठर, विजेंद्र, भगत सिंह लाठर और अजीत लाठर को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Jannayak Janata Party rally in Julana
जुलाना में जजपा की रैली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जुलाना की नई अनाजमंडी में हो रही जजपा की सोनीपत लोकसभा की रैली में 11 बजे तक एक भी व्यक्ति नहीं पहुंचा था। पंडाल में केवल कुर्सियां और पंखे दिखाई पड़ रहे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि जजपा को छोड़ने वाला गुट पार्टी पर भारी पड़ रहा है। इस गुट ने जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जजपा को अलविदा कह दिया था। अब देखना होगा कि रैली में कितनी भीड़ जुटती है या नहीं। अगर रैली में भीड़ नहीं जुटी तो फिर जजपा के लिए जींद की राजनीतिक राजधानी में अपने पांव जमाना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन

किसान नेताओं को लिया हिरासत में 

जजपा की रैली का रविवार सुबह किसान नेताओं ने विरोध कर दिया। विरोध करते देख पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और जुलाना थाना ले गई। भारतीय किसान यूनियन के प्रधान नरेंद्र ढांडा, किसान छात्र एकता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित लाठर, विजेंद्र, भगत सिंह लाठर और अजीत लाठर को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


किसान नेताओं ने पहले ही जजपा की रैली का विरोध करने की बात कही थी। जैसे ही किसान नेता अनाजमंडी पहुंचे और विरोध में नारेबाजी करने लगे तो पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल किसानों की संख्या आधा दर्जन बताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ फिलहाल जजपा की रैली में लोग पहुंचने शुरू हो गए हैं। अभी तक रैली नाममात्र लोग ही पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप नेता व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर कविता दलाल भी हिरासत में

रैली का विरोध कर रहीं आप नेता एवं डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर कविता दलाल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। कविता दलाल का कहना है कि जजपा की सरकार में हिस्सेदारी है लेकिन आज तक जुलाना में बरसाती पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। जजपा ने चुनाव से पहले अनेक वादे किए थे लेकिन जुलाना में विकास नहीं हुआ है। जुलाना के अंदर से गुजरने वाले सड़क मार्गों की हालत बहुत खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed