Jind News: जुलाना में जजपा को बड़ा झटका, दर्जनों पदाधिकारियों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी को कहा अलविदा
जजपा छोड़ने वाले नेताओं ने कहा कि जुलाना हलके में केवल अकेला विधायक ही बचेगा। कोई भी पदाधिकारी जजपा का नहीं रहेगा। अभी तक उन्होंने शुरुआत की है। जल्द ही इसके बड़े परिणाम सामने आएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुलाना विधानसभा क्षेत्र में जननायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दर्जनों पदाधिकारियों समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जजपा को अलविदा कह दिया। पार्टी छोड़ने का कारण जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा और जिला प्रधान कृष्ण राठी द्वारा कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान नहीं करना बताया गया। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विधायक उनके फोन भी नहीं उठाते और झूठ बोलते हैं।
जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में जजपा के जुलाना प्रधान वेदपाल भनवाला ने कहा कि जजपा में उनका कोई मान-सम्मान नहीं किया जाता। विधायक झूठ बोलते हैं और उनके फोन तक नहीं उठाते। उन्होंने कभी अपने निजी कार्य के लिए फोन नहीं किया। पूरा मामला उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने भी उठाया गया लेकिन दुष्यंत चौटाला ने भी उनकी कोई बात नहीं सुनी। इससे निराश होकर उन्होंने अब पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया। प्रेस प्रवक्ता आनंद लाठर ने कहा कि जिन लोगों ने आज पार्टी छोड़ी है, उन्होंने अमरजीत सिंह ढांडा और जजपा के लिए अपना तन, मन व धन न्यौछावर कर दिया लेकिन आज तक उनकी कोई सुनवाई यहां नहीं हुई।
अभी तक शुरुआत है
जजपा छोड़ने वाले नेताओं ने कहा कि जुलाना हलके में केवल अकेला विधायक ही बचेगा। कोई भी पदाधिकारी जजपा का नहीं रहेगा। अभी तक उन्होंने शुरुआत की है। जल्द ही इसके बड़े परिणाम सामने आएंगे। काफी लोग फिलहाल यह सोचकर चुप रह गए कि उनको दबाव की राजनीति का मोहरा बनाया जाएगा लेकिन एक भी पदाधिकारी अब दबाव की राजनीति नहीं करेगा। उनका तीर कमान से निकल चुका है। वह कभी भी जजपा में वापस नहीं जाएंगे।
स्वार्थी नहीं, सभी पदाधिकारी सारथी थे
बीसी सेल के जिला प्रधान राजमल सैनी ने कहा कि विधायक उन लोगों को स्वार्थी बता रहे हैं, जबकि वह कभी स्वार्थी नहीं रहे, बल्कि सदा उनके सारथी बनकर काम किया है। उनके रथ को जुलाना में विजय दिलाई है।
जुलाना विकास मंच के नीचे करेंगे कार्य
जजपा छोड़ने वाले सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वह कभी भी जजपा में वापस नहीं जाएंगे। फिलहाल व कोई पार्टी भी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने जुलाना विकास मंच के नाम से अपना संगठन बनाया है। वह इस संगठन के माध्यम से जुलाना में विकास करवाएंगे।
इन लोगों ने छोड़ी जजपा
हलका प्रधान वेदपाल भनवाला व सीलक राम, हलका प्रेस प्रवक्ता आनंद लाठर, समुंदर सिंह मलिक, सैनिक सेल के प्रदेश महासचिव राजपाल राठी, कर्मचारी प्रदेश उपाध्यक्ष सुमेर सिंह थानेदार, किसान सेल के बलवान सिंह मलिक, बीसी सेल के जिला प्रधान राजमल सैनी किनाना, पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह, हलका महिला प्रधान इंद्रावती, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रधान रमेश जिंदल, कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुलदीप सिंह मलिक, पूर्व जिला उपप्रधान नरेश मलिक निडाना, पूर्व जिला सचिव एवं जोन प्रभारी नरेंद्र लोहान, राजपुरा भैण के पंच अशोक कुमार, प्रेस सचिव प्रवीण ढांडा, हलका खेल प्रधान नवीन ढांडा, सुरेंद्र खटकड़, नसीब सिंहरोहा, मनीष, रामकुमार शामलो कलां, राजेंद्र, गुरदीप सिंह सरपंच अशरफगढ़, सुरेंद्र, श्याम सिंह ढांडा, गंगादास गढ़वाला, जसमेर बीबीपुर, कुलदीप जैजैवंती, सूबेदार नरेश मेरहड़ा, मनेंद्र सिह भनवाला, सुखचैन चाबरी, सतीश राठी, सत्यवान मलिक, चिकित्सका प्रकोष्ठ के प्रधान डॉ. सत्येंद्र मलिक, शमशेर सांगवान, संजू लखमीरवाला, प्रवीण ने भी जजपा को अलविदा कहा।