फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Janmashtami celebrated Janmashtami Janmashtami celebrated Sri Chaitanya Gaudiya Math

जन्माष्टमी पर नहीं सजेंगी झांकियां, श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में 12 अगस्त से मनाई जाएगी जन्माष्टमी

Tue, 11 Aug 2020 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami celebrated Janmashtami Janmashtami celebrated Sri Chaitanya Gaudiya Math
चंडीगढ़। सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में जन्माष्टमी का त्योहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा। बाहरी भक्त इस बार मठ के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यह सब कोरोना संक्रमण के कारण हो रहा है। कार्यक्रम का प्रसारण वीडियो, वर्चुअल और फेसबुक पर होगा। इस बार कोई झांकी भी नहीं होगी। सभी कार्यक्रम मठ के प्रबंधक बामन महाराज के सान्निध्य में होगा।
विज्ञापन

मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर श्री राधा माधव के लिए नई पोशाक बनाई जा रही है। भगवान का पंचामृत से अभिषेक होगा। छप्पन भोग लगाया जाएगा। नंद महोत्सव होगा। 12 अगस्त को सुबह से जन्म तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा एवं संकीर्तन चलता रहेगा। इस कार्यक्रम में केवल मठ के अंदर के संन्यासी और सेवादार शामिल होंगे।
विज्ञापन

जन्माष्टमी के महोत्सव के दिन मठ मंदिर के गेट पूरी तरह से रात्रि तक बंद रखे जाएंगे। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते सरकार की गाइडलाइंस का पालन करते हुए ऐसा कदम उठाया जा रहा। भक्त घर बैठे मठ के डिजिटल प्रसारण को देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed