फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Janmashtami 2023: People celebrated Shri Krishna Janmashtami in Chandigarh

चंडीगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम: जय कन्हैया लाल की... के जयकारों से गूंजे मंदिर, देखें- भव्य तस्वीरें

Fri, 08 Sep 2023 01:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Sep 2023 01:12 AM IST
सार

108 कलश अभिषेक के उपरांत इस्कॉन के दीक्षित ब्राह्मणों ने भगवान श्री राधा कृष्ण का महाभिषेक किया। यह अभिषेक रात साढ़े 11 से रात 12 बजे तक चला। भगवान के जन्म के साथ ही नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारे से पूरा परिसर गूंज उठा।

विज्ञापन
Janmashtami 2023: People celebrated Shri Krishna Janmashtami in Chandigarh
Janmashtami 2023: - फोटो : सभी फोटो- करुण शर्मा और दिनेश भारद्वाज

विस्तार

जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को चंडीगढ़ के मंदिरों में रंगारंग आयोजन हुआ। भगवान के जन्म के साथ ही नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारे से शहर गूंज उठा। सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन और सेक्टर- 20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में भी भव्य आयोजन हुआ। दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। 

विज्ञापन


कतारों में भी भक्त नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारे लगाते रहे। लोगों में भारी उत्साह दिखा। कई श्रद्धालु अपने बेटे-बेटी को राधा कृष्ण का रूप धराकर दर्शन के लिए आए। कई पिता बच्चे को कंधे पर उठाए चल रहे थे। हर ओर उत्साह का वातावरण रहा। पूरा शहर कृष्णमय हो गया। भक्तों ने अपने परिवार के साथ सेल्फी भी ली। इस अवसर पर सेक्टर-20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के बाहर मेला लगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस्कॉन चंडीगढ़ के सह अध्यक्ष अक्रूर नंदन दास ने बताया कि भक्ति से ओतप्रोत समारोह में करीब सवा लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने राधा माधव के दर्शन किए। बड़ी संख्या में लोग इस्कॉन में उपस्थित हुए और लड्डू गोपाल का अभिषेक किया। पूरा दिन कीर्तन का दौर चलता रहा। कीर्तन करते हुए श्रद्धालु नाच भी रहे थे।

सुबह चार बजे खुल इस्कॉन...


सुबह साढ़े चार बजे मंगल आरती और तुलसी आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। हरे राम... हरे कृष्ण नाम संकीर्तन भी भक्त करते रहे। प्रभात फेरी भी निकाली गई। इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि इस समारोह को सफल बनाने के लिए सुरक्षा कर्मचारी हायर किए गए थे। साथ ही इस्कॉन के स्वयंसेवकों ने अपनी भूमिका निभाई। 

रात साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक अविरल भजन, कीर्तन और प्रवचन हुआ। रात 12 बजे तक श्री राधा माधव का महाभिषेक और आरती हुई। भक्तों ने अपने हाथों से भगवान को झुलाया। राधामाधव सुबह से ही राजवेश में विराजमान रहे। देश विदेश से मंगाए फूलों से इस्कॉन को भव्य और आकर्षक तरीके से सजाया गया। सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

शाम साढ़े सात बजे से 108 कलश अभिषेक शुरू

वाटर प्रूफ पंडाल में शाम साढ़े सात बजे से ही भगवान राधा माधव का 108 परिवारों ने अपने हाथों से अभिषेक किया। यह कार्यक्रम रात साढ़े दस बजे तक चला। इसके बाद 108 लोगों ने राधा कृष्ण को प्रदीप दान किया। यह कार्यक्रम शाम साढ़े सात बजे से रात साढ़े नौ बजे तक चला।

इस्कॉन के ब्राह्मणों ने किया राधा माधव का महाभिषेक

108 कलश अभिषेक के उपरांत इस्कॉन के दीक्षित ब्राह्मणों ने भगवान श्री राधा कृष्ण का महाभिषेक किया। यह अभिषेक रात साढ़े 11 से रात 12 बजे तक चला। भगवान के जन्म के साथ ही नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारे से पूरा परिसर गूंज उठा।

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में झांकियों ने मोहा मन

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मठ में गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। मठ में आकर्षक झांकियां को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। बहुत से भक्त अपने बच्चों को कृष्ण का भेष धारण करवाकर दर्शन के लिए पहुंचे। नन्हे नंद लाल का मनमोहक रूप आकर्षण का केंद्र बना रहा। 



मठ मंदिर को राजमहल जैसा सजाया गया है। रंग-बिरंगे फूलों से सजे झूमर के साथ हर कोई सेल्फी लेना नहीं भूल रहा था। शहर के गण्यमान्य लोगों ने मठ पहुंचकर भगवान को माथा टेका। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जन्माष्टमी की तैयारियां तीन महीने पहले ही शुरू हो गई थी। बिहार और बंगाल के मूर्तिकारों ने मूर्तियां बनाई हैं।

दिनभर चला भजन कीर्तन का दौर

मठ को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। शाम में भगवान की भव्य आरती हुई। मठ में सुबह से ही प्रवचनों का दौर शुरू हो गया। जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह पांच बजे मंगल आरती हुई। सुबह छह बजे से आठ बजे प्रभात फेरी और कीर्तन का आयोजन हुआ। पूरा दिन भजन कीर्तन चलता रहा। 



रात नौ बजे से लेकर 12 बजे तक श्रीमद्भागवत के दशम स्कंध का पाठ एवं हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। रात 12 बजे प्रकट कालीय अभिषेक के बाद प्रसाद बांटा गया। भगवान को 111 व्यंजनों का भोग लगाया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नंदोत्सव का भंडारा होगा।

सेक्टर-40 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह हवन के बाद ध्वजारोहण हुआ। सुबह 10 से 12 बजे तक वृंदावन से आए श्याम बिहारी ने कथा और संकीर्तन किया। मंदिर कमेटी के महासचिव विनय कपूर ने बताया कि रात को 9 बजे बच्चों के लिए कार्यक्रम कराया गया। उसके बाद महिला मंडल ने संकीर्तन किया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने पर पंचामृत से अभिषेक कर उनकी आरती उतारी।



वहीं सेक्टर-38 स्थित श्री सनातन धर्म में उत्तरकाशी से आए कथा व्यास पारसमणि शास्त्री ने प्रवचनों की अमृतवर्षा की। मंदिर कमेटी के महासचिव रविंदर पुष्प भगत्यार ने बताया कि बच्चों को पहला पुरस्कार पांच हजार एक सौ रुपये, दूसरा इनाम 3100 रुपये और तीसरा पुरस्कार 2100 रुपये प्रदान किया गया।

सेक्टर-8 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में लड्डू गोपाल को भक्तों ने अपने हाथों से झूला झुलाया। मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद शास्त्री ने बताया कि बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे। सेक्टर-11 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान का दर्शन किया। सेक्टर-24 स्थित प्राचीन शिव मंदिर शिवालय खेमपुरी के प्रबंधक गोविंद हरि ने बताया कि सुबह ध्वजारोहण के बाद भगवान शिव का रुद्राभिषेक हुआ। रात साढ़े आठ बजे से 12 बजे तक भजन संकीर्तन हुआ। इसके बाद ठाकुर जी की भव्य आरती हुई।

प्राचीन मंदिर में ड्राईफ्रूट का केक काट मनाई जन्माष्टमी

मनीमाजरा किला के पीछे प्राचीन शिव मंदिर में जन्माष्टमी मनाई गई। मंदिर में रात 12 बजे पांच किलो ड्राईफ्रूट का केक काट कर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान पंडित उदय कुमार, गुलशन आचार्य, रिंकू धीमान, मोनू शर्मा, अमित कुमार, दिनेश मिश्रा आदि ने विशेष सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed