{"_id":"57bfce7b4f1c1ba24bd4f733","slug":"janamashtmi-janamashtmi-celebreation-janamashtmi-iskon-temple-celebreation-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी: इस्कॉन-चैतन्य गौड़ीय मठ में भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी: इस्कॉन-चैतन्य गौड़ीय मठ में भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 26 Aug 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
इस्कॉन-चैतन्य गौड़ीय मठ में भव्य आयोजन, प्रशासक वीपी सिंह बदनौर दूध चढ़ाते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी पर सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर और सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में वीरवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माथा टेका। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक किया।
इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, हरियाणा के गवर्नर प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी और सांसद किरण खेर ने इस्कॉन में मत्था टेका। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोग बच्चों को श्रीकृष्ण के रूप में सजाकर मंदिरों में पहुंचे। इस्कॉन और मठ मंदिर को फूलों से सजाया गया।
लड्डू गोपाल को भक्त झूला झुलाया
अकिंचन प्रियदास ने बताया कि वीरवार को दिन भर कार्यक्रम चलता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरती, भजन और संकीर्तन का आयोजन किया गया। भक्तों ने लड्डू गोपाल को भक्त झूला झुलाया। भगवान का महाभिषेक हुआ।

चैतन्य गौड़ीय मठ में झांकियां पेश की गईं
सेक्टर 20 में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माथा टेका।
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया की मंदिर में लाइट एंड साउंड मेले में कई प्रकार की झांकियां पेश की गईं। इसमें लक्ष्मण-मेघनाथ का युद्ध और सुदामा-श्रीकृष्ण प्रसंग की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
भगवान को 156 व्यंजनों का भोग लगाया
जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वीरवार तड़के साढ़े चार बजे से ही मंगल आरती शुरू हो गई। सुबह छह बजे प्रभात फेरी और सुबह 8:30 बजे से श्रीकृष्ण लीला का पाठ किया गया। रात 12 बजते ही प्रभु के जन्म पर कार्यक्रम के बाद भगवान का अभिषेक पंचामृत से किया गया। उन्होंने बताया कि भगवान को 156 व्यंजनों का भोग लगाया गया।