फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दोस्ती को न लगे नजर: आठ साल की जानकी और कुत्तों का झुंड... इनका प्यार देख लोग रह जाते हैं दंग; देखें Video

Tue, 27 May 2025 12:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 27 May 2025 12:44 PM IST
सार

जानकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह कुत्तों को पुचकारते, उनके साथ खेलते, डांटते और कभी-कभी तो उनकी सवारी करती हुई भी नजर आती है। यह दृश्य जितना मासूम है, उसके पीछे की कहानी उतनी ही भावुक करने वाली है। यह वीडियो वायरल होने के बाद अमर उजाला ने हकीकत जानी।

विज्ञापन
Janaki and dogs friendship has won hearts in chandigarh
कुत्तों के साथ जानकी - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ की सड़कों पर एक 8 साल की बच्ची और उसके पीछे-पीछे चलते 8 से 10 कुत्ते सबका ध्यान खींच रहे हैं। यह सिर्फ एक दृश्य नहीं, बल्कि ममता, जिम्मेदारी और बेजुबानों के प्रति सच्चे प्रेम की एक मार्मिक कहानी है। इस बच्ची का नाम जानकी है, जो इन कुत्तों के लिए सिर्फ एक दोस्त नहीं, बल्कि मां जैसी बन गई है।


यह भी पढ़ें: पंचकूला में सात लोगों ने दी जान: कार में मिला कारोबारी का सुसाइड नोट, खुदकुशी की वजह के साथ ये बात भी लिखी
 
Janaki and dogs friendship has won hearts in chandigarh
कुत्ते की सवारी करती जानकी - फोटो : अमर उजाला

किराये के मकान में रहती है जानकी 
सेक्टर-45 में अपने माता और पिता के साथ किराए के एक बेहद छोटे से एक कमरे के मकान में रहती है। जानकी का इन कुत्तों से नाता उस वक्त जुड़ा जब कुत्तों की मां की मौत हो गई। उस समय नन्ही जानकी ने इन पिल्लों को दूध पिलाना शुरू किया। सेक्टर-33 और 45 के लाइट पॉइंट पर लगने वाले ऑटो स्टैंड के ऑटो चालक महेंदर सिंह ने बताया कि जानकी के पास पैसे नहीं होते थे तो वह उन लोगों से पैसे मांगती थी और दूध खरीदकर कुत्तों को पिलाती थी। इसी ममता और निस्वार्थ सेवा ने उनके बीच दोस्ती को इतना गहरा कर दिया कि ये कुत्ते अब जानकी का पीछा नहीं छोड़ते। वो जहां जाती है, ये कुत्ते उसके पीछे-पीछे जाते हैं, मानों उसके साये हों।

Janaki and dogs friendship has won hearts in chandigarh
जानकी - फोटो : अमर उजाला

...लेकिन प्यार नहीं होता कम
जानकी जिस इलाके में रहती है, वहां के लोग बताते हैं कि ये कुत्ते दिन भर उसके आसपास मंडराते हैं। जब वो खाना खाती है तो कुत्तों को भी खिलाती है। लोगों ने बताया कि कई बार वो अपने हाथों से ही इन कुत्तों को खाना खिलाती है। जब वे नहीं खाते हैं तो डांटती भी है और प्यार से थप्पड़ भी लगा देती है, लेकिन कुत्ते उसे कुछ नहीं कहते। जानवरों से प्यार और जिम्मेदारी की मिसाल बन चुकी जानकी, आज पूरे चंडीगढ़ की आंखों का तारा बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janaki and dogs friendship has won hearts in chandigarh
कुत्तों को खाना खिलाती जानकी - फोटो : अमर उजाला

सिक्योरिटी गार्ड की तरह चलते हैं साथ
जानकी ने बताया कि ये कुत्ते उसके दोस्त हैं। एक सफेद रंग के कुत्ते की तरफ इशारा करते हुए उसने कहा कि वो सबसे पसंदीदा है। जानकी उसके ऊपर बैठकर ही सवारी करती है। वो कुत्ता भी प्यार से अपने ऊपर बैठने देता है और जिस तरफ चलने का इशारा करती है, वो चल देता है। इसी तरह एक दिन कुत्ते पर बैठकर सड़क पार करते हुए जानकी का वीडियो वायरल हुआ है। बाकी कुत्ते सिक्योरिटी गार्ड की तरह आगे-पीछे चलते हैं।

विज्ञापन
Janaki and dogs friendship has won hearts in chandigarh
जानकी - फोटो : अमर उजाला

स्कूल से दूर, लेकिन ममता से भरपूर
जानकी स्कूल नहीं जाती, लेकिन मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलती जरूर है। आसपास के लोग भी उसकी शिक्षा को लेकर चिंता जताते हैं, लेकिन उसकी इस ममता को देखकर हैरान भी हैं। जानकी के पिता सेक्टर-34 में एक रेस्टोरेंट में काम करते हैं और मां घरों में काम करती हैं। जानकी की यह कहानी बताती है कि इंसानियत और ममता के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed