फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jammu girl raped in hotel on the pretext of job, allegation absconding

नौकरी का झांसा देकर जम्मू की युवती से होटल में दुष्कर्म, आरोप फरार

Sun, 01 Aug 2021 08:57 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Jammu girl raped in hotel on the pretext of job, allegation absconding
चंडीगढ़। जम्मू निवासी 23 वर्षीय युवती से सेक्टर- 22 के एक होटल में दुष्कर्म का सामने आया है। आरोप है कि नवांशहर निवासी बलविंदर ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और होटल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी को लेकर नवांशहर स्थित उसके घर और पंजाब के अलग-अलग जगहों पर छापा मारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले वह नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ आई थी। इसके बाद से वह पीजी में रहने लगी। आरोप है कि इस बीच उसकी मुलाकात उक्त आरोपी युवक से हुई। उसने अपना नाम बलविंदर सिंह बताया और कहा कि वह सीबीआई अधिकारी है, उसकी चंडीगढ़ में काफी पहचान है। उसने झांसा देकर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद आरोपी सेक्टर-22 स्थित एक होटल में नौकरी के बैठक के बहाने बुलाया और दुष्कर्म के बाद मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने किसी तरह इसकी शिकायत होटल कर्मियों को दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपना पहचान पत्र होटल के रिसेप्शन पर जमा करवाया था। इसी के आधार पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पंजाब में धोखाधड़ी के तहत के कई मामले में भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed