{"_id":"f4746530d9d0ec78b724b05f97bfe9ec","slug":"jama-masjid-flag-hosting-by-shahi-imam-habib-ur-rehman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही इमाम बोले, देश के लिए खून का आखिरी कतरा भी बहा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही इमाम बोले, देश के लिए खून का आखिरी कतरा भी बहा देंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 27 Jan 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में शाही इमाम ने तिरंगा फहराया और बड़ी बात कहते हुए लोगों में जोश भर दिया। इस मौके पर विशाल समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने समारोह की अध्यक्षता की। यहां शाही इमाम ने कहा कि बड़ी कुर्बानियों के बाद भारत के लोगों को यह आजाद फिजा प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज का दिन गणतंत्रत दिवस के साथ-साथ देश के नागरिकों को अंग्रेजी साम्राज्य के समय देश में पूर्ण स्वराज स्थापित करने के लिए शुरू किए गए संघर्ष की भी याद दिलवाता है।
विज्ञापन
शाही इमाम ने कहा कि हर भारतीय में देश प्रेम का जज्बा जवान रहना चाहिए। देश के सम्मान और सुरक्षा के लिए दुश्मन के सामने हमेशा डट कर खड़े रहना होगा। देश के लिए मुसलमान खून का आखिरी कतरा तक बहा देंगे।