फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jam started due to hawkers, scuffle with the police who reached to remove, ran away with the keys of the car

Chandigarh News: रेहड़ियों के चलते लगा जाम, हटाने पहुंची पुलिस से हाथापाई, गाड़ी की चाबी लेकर भागे

Tue, 22 Aug 2023 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Jam started due to hawkers, scuffle with the police who reached to remove, ran away with the keys of the car
मोहाली। सड़क पर अंडे से भरा ऑटो लगाकर तीन लोगों ने एरोसिटी में जाम लगा दिया। इस दौरान जब पुलिस मुलाजिम जाम खुलवाने पहुंचे तो उनसे हाथापाई कर दी। सोहाना थाना पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर पुलिस मुलाजिमों की सरकारी गाड़ी की चाबी लेकर फरार होने का आरोप भी है। आरोपियों की पहचान रिंकू, मोहित गुप्ता दोनों निवासी गांव फैदां चंडीगढ़ और तीसरे साथी की पहचान रजत शर्मा निवासी आउगा होम्स जीरकपुर के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद नाभा जेल भेज दिया गया है। आईटी सिटी बाकरपुर में तैनात एएसआई सुखदेव राज ने बताया कि 19 अगस्त को रात करीब आठ बजे वह ड्यूटी पर था। तभी कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि एरोसिटी के पास सब्जी मंडी के सामने सड़क पर जाम लगा है। इस पर वह पुलिस मुलाजिम बलविंदर सिंह के साथ सरकारी गाड़ी में मौके पर पहुंचे और रेहड़ियां हटवानी शुरू कीं। इस दौरान दो सगे भाई रिंकू व मोहित जो अंडों की रेहड़ी लगाते हैं ने अंडों से भरा अपना ऑटो सड़क पर खड़ा किया हुआ था जिस कारण जाम लग रहा था। जब उन्होंने उसे हटाने को कहा तो तीनों ने पुलिस से बहस शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि तीनों ने पुलिस मुलाजिमों को पीटना शुरू कर दिया। हमले के बाद तीनों सरकारी गाड़ी की चाबी निकालकर मौके से भाग गए। बाद में उन्होंने थाने में फोन कर पुलिस टीम बुलाकर उन्हें ढूंढना शुरू किया और तीनों को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed