फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar Police Station Bomb Blast Accused Revealed Secrets, Target is Derabassi Railway Station

जालंधरः मकसूदां थाने में ब्लास्ट करने वाले आरोपियों ने बताई ऐसी बात, पुलिस में मच गया हड़कंप

Thu, 22 Nov 2018 03:53 PM IST
हरजीत सिंह, अमर उजाला, डेराबस्सी
हरजीत सिंह, अमर उजाला, डेराबस्सी Updated Thu, 22 Nov 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar Police Station Bomb Blast Accused Revealed Secrets, Target is Derabassi Railway Station
blast accused in jail
जालंधर के मकसूदां पुलिस स्टेशन में बीती 14 सितंबर को हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस रिमांड में सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पहले उन्होंने यह धमाका डेराबस्सी पुलिस स्टेशन में करना था। इससे संबंधित उनकी ओर से पूरी तैयारी करते हुए तीन बार यहां की रेकी भी की गई थी, लेकिन ठीक मौके पर उन्होंने मकसूदां पुलिस स्टेशन का चयन करके वहां धमाके कर दिए।
विज्ञापन


दो कश्मीरी विद्यार्थियों समेत कुल चार दहशतगर्दों की तरफ से किए इस हमलों का मकसद दहशत फैलाने था, जिसमें किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ था। डेराबस्सी पुलिस स्टेशन आतंकवादियों के निशाने पर आने का खुलासा होने के बाद पंजाब पुलिस ने चौकसी बरते हुए इसको चारों तरफ कवर कर दिया और विशेष तैयारियां कर ली हैं। यह पुलिस थाना चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर फ्लाईओवर के नीचे स्थित है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने फ्लाईओवर के ऊपर से ग्रेनेड फेंकने थे। इस वजह से पुलिस ने फ्लाईओवर पर थाने के सामने टीन की चादरें लगा दी हैं। पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी कैमरे लगाने के अलावा बाहर गेट पर संतरी की पोस्ट को चारों तरफ से कवर कर दिया है। इन प्रबंधों को देखने के लिए बीते दिनों पुलिस ने उच्चधिकारियों ने यहां का दौरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त आतंकवादी गिरोह जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से संबंधित हैं

Jalandhar Police Station Bomb Blast Accused Revealed Secrets, Target is Derabassi Railway Station
blast accused in jail
पुलिस ने धमाके करने आरोप में कश्मीर के आतंकवादी गिरोह अनसर गजावत-उल-हिंद (एजीएच) के साथ संबंधित कॉलेज के दो विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया था। उक्त आतंकवादी गिरोह जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से संबंधित है। इस आतंकवादी संगठन का मुखिया जाकिर राशिद उर्फ जाकिर मूसा है, जो इन हमले का सरगना है। इन धमाकों में शामिल सेंट सोल्जर कॉलेज जालंधर के दो विद्यार्थियों शाहिद कयूम (22) व पारंगत बशीर (23) को ट्रेनिंग दी गई थी।

कुल चार आरोपियों में दो विद्यार्थियों के अलावा मीर रायूफ अहमद रोफ व मीर उम्र रमजान उर्फ गाजी शामिल थे। इन्होंने 14 सितंबर को शाम मकसूदां पुलिस स्टेशन के बाहर चार हैंड ग्रेनेड फेंके थे। इनमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था बल्कि दहशत फैलाने के मकसद के साथ यह धमाके किए थे। आरोपियों के साथी डेराबस्सी के लालड़ू के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे और डेराबस्सी रहते थे। उनके पास आरोपियों का अकसर आना-जाना था। इसके चलते ही उन्होंने डेराबस्सी का चयन किया था।

चौकसी बरते हुए विशेष प्रबंध किए: थाना प्रभारी
इसकी पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिंद्र सिंह ने बताया कि इंटेलिजेंस विभाग से सूचना मिलने बाद चौकसी बरते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा थाने आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस स्टेशन के अलावा मुबारिकपुर पुलिस चौकी की भी चौकसी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed