फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar, gas, cylinder, blast, fire, house

गैस सिलेंडर फटने से घर की छत उड़ी

Sat, 04 Oct 2014 10:53 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 04 Oct 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar, gas, cylinder, blast, fire, house
करतारपुर के निकटवर्ती गांव रंधावा मसदां में शुक्रवार देर रात गैस सिलेंडर फटने से एक घर की छत उड़ गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त घर पर कोई नहीं था। पूरा परिवार जागरण में गया हुआ था। घर में हुए विस्फोट की पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


घर के मालिक सुरेंद्र पाल सिंह नेे आरोप लगाया है कि उसके घर को किसी व्यक्ति ने रंजिश के चलते आग लगाई है। उसी आग के कारण गैस सिलेंडर फटा और घर की छत उड़ गई। सुरेंन्द्र पाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात जिस समय यह हादसा हुआ उनका परिवार घर में मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


पूरा परिवार बेटे के ससुराल निकटवर्ती गांव धन्नोवाली गया हुआ था। उनके बेटे के ससुराल में जगराते का आयोजन किया गया था। इसी दौरान रात 11.30 बजे के करीब उनके गांव से किसी व्यक्ति का फोन आया। उस व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उनके घर को आग लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वह वहां पर पहुंचे और देखा की पूरा घर आग से जल गया है। जले हुए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed