फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar Bomb Blast Accused Palwinder Singh Arrested by Thailand Police

जालंधर में बम विस्फोट का आरोपी थाईलैंड से गिरफ्तार, नामधारी संत ठाकुर उदय सिंह थे टारगेट

Thu, 18 Oct 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Thu, 18 Oct 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar Bomb Blast Accused Palwinder Singh Arrested by Thailand Police
police arrest
पंजाब के जालंधर में साल 2015 में हुए कार बम ब्लास्ट के आरोपी नामधारी पलविंदर सिंह उर्फ डिंपल को सीबीआई ने थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया। यह विस्फोट करतारपुर-किशनगढ़ रोड पर हुआ था। सीबीआई ने आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया है। दिसंबर 2015 में करतारपुर से किशनगढ़ जाती रोड पर कार में ब्लास्ट हो गया था।
विज्ञापन


इससे कार की अगली सीट पर बैठे अजय उर्फ बिट्टू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि जगमोहन सिंह हाथ पर चोट लगने से घायल हो गया था। इस केस की तफ्तीश शुरू हुई तो पता चला कि इस मामले में नामधारी पलविंदर सिंह का हाथ था। जांच में सामने आया कि आरोपी नामधारी समुदाय के संत उदय सिंह की हत्या की साजिश रच रहे थे। यह विस्फोट इस साजिश की रिहर्सल का हिस्सा था।
विज्ञापन

संगीत सम्मेलन में मानव बम बनने की तैयारी थी

Jalandhar Bomb Blast Accused Palwinder Singh Arrested by Thailand Police
arrest
आरोपी हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन में मानव बम से विस्फोट करने की तैयारी थी। इस सम्मेलन में नामधारी समुदाय के ठाकुर उदय सिंह को शामिल होना था लेकिन कुछ दिन पहले ही रिहर्सल के दौरान साजिश रचने वाले खुद इसके शिकार हो गए। मानव बम बनने की तैयारी कर रहा अजय अपने लाए बम के फट जाने से मारा गया।

पुलिस ने इस मामले में भुलत्थ निवासी हरदीप सिंह को गिरफ्तार किया तो सारी सच्चाई सामने आई। पूछताछ में पता चला कि पहला बम टेस्टिंग, दूसरा वारदात और तीसरा बैकअप के लिए रखा गया था। टेस्टिंग की तैयारी के दौरान ही पहला बम फट गया। पलविंदर सिंह की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद सीबीआई द्वारा आरोपी के प्रत्यारोपण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed