फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jaipur Intercity Express from Chandigarh with High Fairs

यात्रीगण! खुशखबरी, बुरी खबर साथ-साथ पढ़ें

Sun, 14 Sep 2014 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 14 Sep 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
Jaipur Intercity Express from Chandigarh with High Fairs

अब जयपुर के लिए चंडीगढ़ से एक और ट्रेन शुरू हो गई है। मंगलवार से चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस चल रही है। ये ट्रेन चंडीगढ़ से दोपहर 12.45 बजे चलेगी और देर रात 12.50 बजे जयपुर पहुंचाएगी। वापसी में ये शाम को 4.40 बजे जयपुर से चलेगी और सुबह 4.55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

विज्ञापन


अभी चंडीगढ़ से जयपुर के लिए गरीबरथ एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलती है। इंटरसिटी एक्सप्रेस का सफर गरीबरथ से महंगा होगा। गरीबरथ में केवल थर्ड एसी कोच होता है जिसका किराया 670 रुपये है।
विज्ञापन


इंटरसिटी एक्सप्रेस में थर्ड एसी का किराया 890 रुपये होगा। गरीबरथ के मुकाबले इंटरसिटी एक्सप्रेस जयपुर पहुंचाने में वक्त भी ज्यादा लेगी। गरीबरथ एक्सप्रेस 10 घंटे में जयपुर पहुंचाती है जबकि इंटरसिटी में जयपुर पहुंचने में 12 घंटे का समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के शहरों से हुई कनेक्टिविटी

Jaipur Intercity Express from Chandigarh with High Fairs

ये ट्रेन चंडीगढ़ से अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, रेवाड़ी, अलवर होते हुए जयपुर पहुंचेगी। इंटरसिटी के चलने से चंडीगढ़ से हरियाणा के कैथल, जींद और नरवाणा शहरों के लिए भी कनेक्टिविटी हुई है। पहले इन शहरों को चंडीगढ़ से कोई ट्रेन नहीं जाती थी।

ये है इंटरसिटी का किराया

स्लीपर--------330 रुपये
थर्ड एसी-------890 रुपये
सेकंड एसी-----1290 रुपये  

पॉजीटिव प्वाइंट

- चंडीगढ़ से रोजाना चलेगी। हरियाणा के भी कुछ और शहरों की चंडीगढ़ से कनेक्टिविटी हुई।

नेगेटिव प्वाइंट
- दोपहर को चलकर देर रात जयपुर पहुंचेगी। टाइमिंग को लेकर लोगों में नाराजगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed