फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jain mauni gave big statement to Hindus and muslims on child born

ज्यादा बच्चे पैदा करने पर जैन मुनि ने हिंदूओं और मुसलमानों को दी बड़ी नसीहत

Fri, 28 Oct 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Jain mauni gave big statement to Hindus and muslims on child born
जैन मुनि

देश में दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर रोक लगनी चाहिए। हिंदू हो या मुसलमान। अगर इस नियम का कोई व्यक्ति पालन नहीं करता है तो उसे वोट देने के हक से वंचित कर दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


सभी सरकारी सुविधाएं बंद कर देनी चाहिए। तभी बढ़ती आबादी पर रोक लगाई जा सकती है। यह बात जैन मुनि तरुण सागर ने वीरवार को सेक्टर-27 स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में प्रेसवार्ता के दौरान कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश पहले मजहब बाद में हो, तब देश तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधान सभा का चुनाव एक साथ होने चाहिए।

'खतरे में पड़ता जा रहा है अस्तित्व'

Jain mauni gave big statement to Hindus and muslims on child born
जैन मुनि तरुण सागर

उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के कारण रक्षाबंधन का अस्तित्व खतरे में पड़ता नजर आ रहा है। इस पर गहनता से चिंतन नहीं किया गया तो भाइयों की कलाइयां सूनी हो जाएंगी।

तरुण सागर ने बताया कि शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे से कन्या भ्रूण हत्या और चीन के सामान का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाने पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर गिनीज बुक होल्डर विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति अमगे विश्व के सबसे बडे़ दीये को प्रज्ज्वलित करके इस अभियान को मजबूती प्रदान करेंगी।

Jain mauni gave big statement to Hindus and muslims on child born
जैन मुनि

ज्योति अमगे कन्या भ्रूण हत्या के विरोध का प्रतिनिधित्व करेंगी, जबकि मिट्टी का बना दीया स्वदेशी सामान अपनाने का संदेश देगा। दीये को एक क्विंटल घी से जलाया जाएगा, जबकि करीब एक हजार लोग तीन हजार दीयों के साथ इस समूचे वातावरण को अद्भुत बनाएंगे।

पत्रकार सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव यानी नेताओं का प्रसव वर्ष है। उनके अनुसार महिलाओं का प्रसव नौ महीने में, जबकि नेताओं का प्रसव पांच साल बाद होता है। 

आठ माह तक महिलाएं परिवार का ख्याल रखती हैं कि अंतिम एक माह में पूरा परिवार उनका ध्यान रखे। इसके विपरीत जनता नेताओं का ख्याल पूरा साल रखती है और अंतिम एक वर्ष नेताओं को जनता की चिंता सताती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed