{"_id":"67133911c0c0ee0a860add79","slug":"jailed-mp-amritpal-singh-and-gangster-arsh-dalla-named-in-gurpreet-singh-murder-case-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot: गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह और गैंगस्टर अर्श डल्ला नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridkot: गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह और गैंगस्टर अर्श डल्ला नामजद
Sat, 19 Oct 2024 10:17 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Oct 2024 10:17 AM IST
सार
फरीदकोट के थाना सदर के अधीन गांव हरीनौ में नौ अक्तूबर की शाम पंथक संगठनों से जुड़े युवक गुरप्रीत सिंह की मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में सांसद अमृतपाल सिंह और गैंगस्टर अर्श डल्ला का नाम आया था।
विज्ञापन
सांसद अमृतपाल सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदकोट के गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह और विदेश में बैठे गैंगस्टर अर्श डल्ला को नामजद किया है। डीजीपी गाैरव यादव ने अमृतपाल सिंह की शमूलियत के बारे में खुलासा किया था। इस मामले में अब तक कुल छह व्यक्तियों को नामजद किया जा चुका है। अमृतपाल सिंह और अर्श डल्ला के अलावा रेकी करने वाले गिरफ्तार तीनों आरोपियों और विदेश में बैठे कर्मवीर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पंजाब पंचायत चुनाव के दौरान 9 अक्तूबर को फरीदकोट में एक युवक गुरप्रीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया था कि मामले में वारिस पंजाब दे के मुखिया व खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की भूमिका के सबूत मिले हैं। पुलिस के अनुसार वारदात के पीछे अमृतपाल सिंह का हाथ है, साजिश का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि इस हत्या का मास्टरमाइंट अर्श डल्ला है। वहीं जो तीन आरोपी पुलिस ने पकड़े हैं उन्होंने गुरप्रीत सिंह की रेकी की थी।