फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jail to chandigarh man due to drunkan driving

5 महीने में दूसरी बार टल्ली होकर ड्राइविंग करते पकड़ा, कैद

Thu, 11 Feb 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Feb 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
jail to chandigarh man due to drunkan driving

ट्रैफिक पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच महीने में दूसरी बार टल्ली होकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा तो अदालत ने कैद की सजा सुना दी। साथ ही दोषी सेक्टर-20 ए निवासी जसपाल सिंह का लाइसेंस 6 महीने तक सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने दोषी पर 3 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। 20 सितंबर 2015 को पुलिस ने नाके पर जसपाल सिंह को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा था।

इसके बाद 8 फरवरी को उसे फिर से सेक्टर-30-32 की विभाजित सड़क पर पुलिस ने शराब पीकर ड्राइविंग करते पकड़ा था। जसपाल ने अदालत में शराब पीकर ड्राइविंग की बात कबूली थी। साथ ही अदालत से प्रोबेशन की अपील की थी।
विज्ञापन


उसने कहा था कि वह घर में अकेला कमाने वाला है। जसपाल के प्रोबेशन की अपील का सरकारी वकील ने विरोध किया। इस पर अदालत ने उसे 3 महीने की सजा सुनाई।

साथ ही आदेश में कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के प्रति नरमी नहीं बरती जा सकती। नरमी बरते जाने पर वह दोबारा ऐसी गलती करेंगे।

वहीं दोषी ने फैसले के बाद अदालत में दायर अर्जी में कहा है कि वह फैसले के खिलाफ अपील दायर करना चाहता है। ऐसे में उक्त सजा को कोर्ट ने 1 महीने के लिए सस्पेंड करते हुए दोषी को 8 मार्च तक ऊपरी अदालत से जमानत लेने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed