{"_id":"57dd7a504f1c1bd138d479ac","slug":"jagtar-tara-were-through-videoconferencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुलदा सिंह मर्डर कैसः वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जगतार तारा की पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुलदा सिंह मर्डर कैसः वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जगतार तारा की पेशी
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सिख संगत के प्रधान रहे रूलदा सिंह के मर्डर केस में शनिवार को एडिशनल सेशन जज अरुण गुप्ता की अदालत में सुनवाई हुई। इस मौके पर चंडीगढ़ की बुडै़ल जेल में बंद आतंकी जगतार सिंह तारा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी भुगती।
उधर पुलिस आज नाभा जेल में बंद रमनदीप सिंह गोल्डी को कोर्ट में पेश नहीं कर सकी। इस मामले में शनिवार को कोई गवाह न आने के कारण अगली सुनवाई 12 अक्तूबर तय कर दी गई।
पिछली तारीख पर अदालती कार्रवाई के दौरान तारा ने अदालत के सामने बयान देकर मांग की थी कि उसकी सुनवाई उसकी निजी पेशी करवा कर की जाए। साथ ही उसने अपने केस के चालान की कापी अपने वकील के जरिये मुहैया कराने की भी मांग की थी। इस दौरान बचावपक्ष के लिए वकील बरजिंदर सिंह सोढी पेश हुए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रूलदा सिंह को 2009 में अज्ञात व्यक्तियों ने नई अनाज मंडी सरहिंद रोड पर उनकी दुकान कम रिहायश पर ही गोलियां मार कर गंभीर घायल कर दिया था। बाद में रूलदा सिंह की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई थी।