फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jagtar Singh Hawara acquitted by the court in 18 years old case

Punjab: पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा को बड़ी राहत, 18 साल पुराने मामले में बरी

Wed, 22 Nov 2023 08:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Nov 2023 08:44 PM IST
सार

पुलिस का आरोप था कि हवारा व उसके साथी खालिस्तान बनाने और देश में आतंक फैलाने का काम कर रहे थे। पुलिस को इनसे एक पिस्टल, पांच कारतूस और 450 ग्राम आरडीएक्स मिला था। बता दें कि इस मामले में हवारा के अलावा परमजीत सिंह उर्फ सुखा और कमलजीत सिंह उर्फ मान भी आरोपी थे।

विज्ञापन
Jagtar Singh Hawara acquitted by the court in 18 years old case
जगतार सिंह हवारा। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा को जिला अदालत ने 18 साल पहले दर्ज एक केस में बरी कर दिया। पुलिस ने साल 2005 में हवारा के खिलाफ देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने, सेना बनाने व हथियार इकट्ठा करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। अब इस केस में उसे बरी कर दिया गया है।

विज्ञापन


सेक्टर-36 थाना पुलिस ने 16 जुलाई 2005 को आईपीसी की धारा 121, 121ए, 123, 153, 120बी, आर्म्स एक्ट व एक्स्पलोसिव एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था, लेकिन पुलिस हवारा पर लगे आरोपों को अदालत में साबित नहीं कर पाई। मामले में हवारा के वकील अमर सिंह चहल ने बताया कि मामले में गवाह ने जगतार सिंह हवारा को पहचानने से इन्कार कर दिया। चहल की ओर से दलील दी गई कि इस मामले में मुख्य आरोपियों को सजा हो चुकी है, जबकि हवारा का इस वारदात से कोई ताल्लुक नहीं था।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस का आरोप था कि हवारा व उसके साथी खालिस्तान बनाने और देश में आतंक फैलाने का काम कर रहे थे। पुलिस को इनसे एक पिस्टल, पांच कारतूस और 450 ग्राम आरडीएक्स मिला था। बता दें कि इस मामले में हवारा के अलावा परमजीत सिंह उर्फ सुखा और कमलजीत सिंह उर्फ मान भी आरोपी थे। इन्हें अदालत ने दोषी करार देते हुए सात साल कैद की सजा सुनाई थी जबकि हवारा के खिलाफ कई साल तक केस का ट्रायल ही नहीं चल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है हवारा

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्या के मामले में जगतार सिंह हवारा इस समय दिल्ली की मंडोली जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। सुरक्षा बंदोबस्त के चलते उसकी इस मामले में लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी चल रही थी। इससे पहले हवारा और उसके अन्य साथियों ने 1995 में पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को बम से उड़ा दिया था। हवारा के साथ उस केस में परमजीत सिंह भ्यौरा, बलवंत सिंह राजोआणा और जगतार सिंह तारा व कई अन्य भी आरोपी थे जिन्हें उम्रकैद की सजा हो गई थी। हवारा अपने साथियों के साथ 2004 में बुड़ैल जेल में सुरंग खोदकर फरार हो गया था।



हालांकि पुलिस ने बाद में उसे व उसके कई साथियों को पकड़ लिया था। हवारा के खिलाफ 2005 में ही सेक्टर-17 पुलिस थाने में भी देशद्रोह एक केस दर्ज हुआ था। उस केस का भी ट्रायल अभी चल रहा है, जिसमें 30 दिसंबर को सुनवाई होगी। उस केस में भी जल्द फैसला आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed