फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jagraon Municipal Council elections: Senior Vice President and Vice President elected with the support of 9 councillors and the MLA.

Chandigarh News: जगरांव नगर काउंसिल चुनाव.... नौ पार्षदों व विधायक के समर्थन से चुने गए सीनियर वाइस प्रेसिडेंट व वाइस प्रेसिडेंट

Mon, 19 Jan 2026 07:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Jagraon Municipal Council elections: Senior Vice President and Vice President elected with the support of 9 councillors and the MLA.
-कांग्रेस ने किया बहिष्कार, चुनाव को गैर-कानूनी और लोकतंत्र के खिलाफ बताया
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। नगर काउंसिल अध्यक्ष जतिंदर पाल राणा को पद से हटाए जाने के बाद सोमवार को नगर काउंसिल में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट पदों के लिए कराए गए चुनाव का कांग्रेस पार्टी ने पूर्ण बहिष्कार किया। कांग्रेस के सभी पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया को गैर-कानूनी और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए बैठक में हिस्सा नहीं लिया।
पूर्व विधायक व हलका इंचार्ज जगतार सिंह जग्गा और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष करनजीत सिंह सोनी गालिब की अगुवाई में कांग्रेस पार्षदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना विरोध दर्ज कराया। जगतार सिंह जग्गा ने आरोप लगाया कि पंजाब में तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है और स्थानीय विधायक के राजनीतिक दबाव में कांग्रेस के नगर काउंसिल अध्यक्ष जतिंदर पाल राणा को बार-बार पद से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले भी जतिंदर पाल राणा को हटाया गया था लेकिन हाईकोर्ट से बहाल होने के बावजूद उन्हें दोबारा अलोकतांत्रिक तरीके से पद से हटा दिया गया। यह मामला फिलहाल हाईकोर्ट में विचाराधीन है और 20 जनवरी को सुनवाई तय है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अदालत के फैसले से पहले सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट के चुनाव कराना पूरी तरह राजनीतिक साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस का दावा है कि नगर काउंसिल के कुल 22 पार्षदों में से 13 उनके समर्थन में हैं, जबकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में 11 पार्षद मौजूद रहे। रविंदर पाल सिंह राजू घरेलू कारणों से अनुपस्थित थे और रंजीत कौर सिद्धू विदेश में हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि विपक्षी गुट के पास केवल 9 पार्षद हैं और कोरम पूरा न होने के कारण कराए गए चुनाव अवैध हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया कि इस पूरी प्रक्रिया को अदालत में चुनौती दी जाएगी।
पार्टी आदेशों की अवहेलना पर निष्कासन
कांग्रेस पार्टी ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर नगर काउंसिल की बैठक में शामिल होने वाले चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया। निष्कासित नेताओं में अजीत सिंह ठुकराल, रविंदर कुमार सभरवाल, अमरनाथ कल्याण और ठेकेदार राज भारद्वाज शामिल हैं, जिनके परिवार के सदस्य वर्तमान में पार्षद हैं।

कंवरपाल और जग्गी चुने गए पदाधिकारी
एसडीएम उपिंदरजीत कौर बराड़ और ईओ मोहित शर्मा की निगरानी में टाउन हॉल में हुई बैठक में विधायक सर्बजीत कौर माणूके और 9 पार्षदों ने हिस्सा लिया। बैठक में कंवरपाल सिंह को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और जगजीत सिंह जग्गी को वाइस प्रेसिडेंट चुना गया। विधायक माणूके ने दोनों को पदभार ग्रहण करवाते हुए कहा कि शहर के विकास कार्यों, कूड़ा निस्तारण, जलापूर्ति व्यवस्था और प्रस्तावित 10 बेड अस्पताल जैसे प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article