फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jagmeet Brar opened the doors for AAP volunteers to the TMC

बराड़ ने 'आप' को दिया झटका, दो सीनियर नेता टीएमसी में शामिल

Fri, 23 Dec 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Dec 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
Jagmeet Brar opened the doors for AAP volunteers to the TMC
बराड़ ने आप वॉलंटियरों के लिए खोले टीएमसी के दरवाजे
आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश प्रधान जगमीत बराड़ ने आम आदमी पार्टी के वॉलंटियरों के लिए टीएमसी के दरवाजे खोल दिए हैं। आप के दो सीनियर नेता शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पौत्र जशनदीप संधू और बलजीत सिंह ने बराड़ के साथ मुलाकात के बाद टीएमसी ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन


जगमीत बराड़ ने टीएमसी ज्वाइन करने से पहले अपने लोक हित अभियान के साथ गठबंधन किया था। यह सब कुछ टीएमसी की प्रधान ममता बनर्जी की मध्यस्थता से हुआ था। क्योंकि बराड़ और ममता यूथ कांग्रेस के जमाने से साथ काम करते रहे हैं। तब उन्होंने एलान किया था कि अभियान सभी सीटों पर आप के उम्मीदवारों का बिना शर्त समर्थन करेगा। बाद में बराड़ ने टीएमसी ज्वाइन कर ली और लोक हित अभियान का उसमें विलय कर दिया। तब भी बराड़ का आप के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर था और वह यही कहते रहे कि आप के साथ चुनावी गठबंधन होगा, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने पिछले दिनों चंडीगढ़ में साफ कर दिया था कि गठबंधन के लिए सभी विकल्प खुले हैं। 
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि उसके बाद बराड़ और आप नेताओं के बीच किन्हीं कारणों से दूरियां और बढ़ गईं। जिसके बाद बराड़ ने भी आप छोड़ने वाले वॉलंटियरों के लिए टीएमसी के दरवाजे खोल दिए। इसी कड़ी में आप के दो नेताओं ने टीएमसी ज्वाइन की है। बराड़ ने जशनदीप संधू और बलजीत सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि टीएमसी को कांग्रेस व आप के एक वर्ग से कई असहमत संपर्क कर रहे हैं। जो विभिन्न कारणों से अपने नेतृत्व से निराश हैं। जल्द ही कांग्रेस और आप से कुछ और लोग टीएमसी ज्वाइन कर सकते हैं। आप के संस्थापक सदस्य बलजीत यूथ विंग के उपाध्यक्ष थे। जबकि, जशनदीप, शहीद-ए-आजम भगत सिंह पौत्र हैं। वह फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना व अमलोह के सेक्टर इंचार्ज थे। वह नवांशहर से टिकट के दावेदार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed