फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jagatpura Bridge Ready for Zirakpur

जीरकपुर के लिए अब चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं

Fri, 12 Dec 2014 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 12 Dec 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
Jagatpura Bridge Ready for Zirakpur

जगतपुरा में गंदे नाले पर करोड़ों रुपये की लागत से बनाए जा रहे पुल का काम आखिरी चरण में पहुंच गया। पुल अगले 15 दिनों में आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह जानकारी वीरवार को जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन अमनजोत कौर रामूवालिया ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने जगतपुरा पहुंचकर पुल के निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुल पर 3 करोड़ 41 लाख 44 हजार रुपये की लागत से काम किया जा रहा है। पुल 182.43 फुट लंबा है। जबकि पुल की चौड़ाई 42 फुट है। पुल का काम पूरा होने के बाद करीब 18 गांवों के लोगों को फायदा होगा। वे आपात स्थिति में भी शहर से जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा मोहाली से जीरकपुर, डेराबस्सी जाने वाले चंडीगढ़ जाने की बजाए उक्त सड़क को ही चुनेंगे। इससे उनके टाइम और पैसे दोनों की बचत होगी। इसके अलावा इससे चंडीगढ़ की सड़कों पर भी ट्रैफिक कम होगा। चेयरपर्सन ने बताया कि पुल का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुल पर रोड सेफ्टी सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इस मौके लोक निर्माण विभाग के एसडीओ जसविंदर सिंह सिद्धू, अकाली दल के शहरी प्रधान जोगिंदर सिंह स्लैच, मार्केट क मेटी खरड़ के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह कुंभड़ा, विक्की भबात, गुरइकबाल सिंह गुरी, बलदेव सिंह मला, अवतार सिंह जगतपुरा, हरजिंदर सिंह सोहल, इंद्रजीत सिंह, पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह व अमरजीत सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed