फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   J&K Govt Issues Security Advisory To Move Out Of Kashmir For Amarnath Yatri And Tourist

जल्द से जल्द घाटी छोड़ने की सलाह, बालटाल और पहलगाम में श्रद्धालुओं व भंडारे वालों में अफरातफरी

Sat, 03 Aug 2019 01:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
J&K Govt Issues Security Advisory To Move Out Of Kashmir For Amarnath Yatri And Tourist
लंगर में फंसे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

आतंकी हमले के चलते अमरनाथ यात्रा के दौरान पहाड़ियों पर श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए लंगरों को बंद कर बालटाल और पहलगाम से जाने के आदेश दिए हैं। पवित्र गुफा से भी श्रद्धालुओं व लंगर वालों को उतार दिया गया है। 

विज्ञापन


घोड़े नहीं मिलने के कारण कई भंडारे सामान लेकर पहाड़ों पर फंसे हुए हैं। घाटी का माहौल खराब होने के कारण अनंतनाग से ही श्रद्धालुओं को जम्मू लौटाया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर स्थित अनंतनाग लंगर के सदस्य मिंटू ने बताया कि उन्हें भी लंगर उठाने के आदेश दिए हैं। उनके पास कल मध्यप्रदेश से चालीस श्रद्धालु आए थे, लंगर पर रुकने के बाद बालटाल जाना था। सुरक्षाकर्मियों ने उनकी बस जम्मू लौटा दी। उनके लंगर में लगभग बारह श्रद्धालु फंसे हैं, जिन्हें ऊपर जाने नहीं दिया जा रहा है। 

उनके कुछ साथी ऊपर जा चुके हैं, उनका इंतजार कर रहे हैं। मिंटू ने बताया कि जब जम्मू से श्रद्धालुओं को नहीं आने दिया जा रहा है तो वह भी अपना लंगर बंद कर जलालाबाद (पंजाब) लौट जाएंगे। मिंटू ने बताया यहां पर चर्चा है कि पुलवामा में आतंकियों ने विस्फोट किया है और शेषनाग में हथियार पकड़े गए हैं। 

श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन के महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि गुफा से भंडारे वालों को लंगर बंद कर सामान समेट कर नीचे उतरने के आदेश दिए हैं। गुफा से सुरक्षाकर्मी भी नीचे आ रहे हैं। गुफा का एरिया खाली करवा दिया गया है। भंडारे वालों को अपना सामान लेकर नीचे उतरने में दिक्कत हो रही है, क्योंकि नीचे से घोड़े वालों को ऊपर नहीं जाने दिया जा रहा है, जिस कारण भंडारे वाले सामान के साथ फंस हैं।
 
गुफा से लेकर बालटाल व पहलगाम तक खाली करने के आदेश के कारण श्रद्धालुओं और भंडारे वालों में अफरातफरी का माहौल है। गुप्ता ने कहा कि यदि नीचे से घोड़े ऊपर नहीं भेजे गए तो भंडारे वाले अपना सामान कैसे उतारेंगे, उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्राइन बोर्ड के अधिकारियों से मांग की है कि घोड़े वालों को ऊपर भेजा जाए ताकि भंडारे वाले सामान लेकर उतर सके। 

भारत-पाकिस्तान सरहद के नजदीक घूमने पर लगाई पाबंदी

पंजाब के गुरदासपुर जिले में सरहद पर लगे कंटीले तार के 500 मीटर के घेरे और जहां तार नहीं लगे वहां 1000 मीटर के घेरे में शाम आठ से सुबह पांच बजे तक घूमने पर पाबंदी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह आदेश अतिरिक्त उपायुक्त तेजिंदरपाल सिंह संधू की ओर से जारी किए गए है। हालांकि आशंका जताई जा रही थी कि सरहद पर तनाव के चलते किसी तरह की घुसपैठ न हो, इसलिए यह सख्ती बरती गई है। अतिरिक्त उपायुक्त संधू ने बताया कि यह आदेश रूटीन के हैं जो चार अक्तूबर तक लागू रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed