चंडीगढ़ : दिसंबर से पहले सभी बसों में लग जाएगा जीपीएस, एप से यात्री कर सकेंगे ट्रैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सार्वजनिक परिवहन को स्मार्ट बनाने का काम जारी है। आईटीएस के दूसरे चरण का ट्रायल शुरू हो चुका है। दिसंबर से पहले सभी बसों को ‘ट्राइसिटी बस’ (trycityBus) एप से इससे जोड़ दिया जाएगा।
अब तक आप सीटीयू के 100 बसों को इस एप पर ट्रैक कर सकते हैं। इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में सीटीयू ने 73 बसों में जीपीएस इंस्टॉल कर दिया है, उसका ट्रायल जारी है। वहीं तीसरे चरण के लिए भी काम शुरू हो चुका है।
प्रशासन ने गुजरात की कंपनी को काम सौंपा है, जो तीन चरणों में दिसंबर तक अपना काम खत्म करेगी। काम के पूरा होने के बाद शहरवासी सभी बसों को मोबाइल पर ट्रैक कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल एप भी बनाया गया है, जो प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। फिलहाल इस एप से 100 बसों को जोड़ा गया है।
दूसरे चरण में 73 बसों को जोड़ा जाएगा। इसके बाद तीसरे चरण में बाकी बची 185 बसों को भी जोड़ दिया जाएगा। परिवहन विभाग ने निदेशक उमा शंकर गुप्ता ने बताया कि दूसरे चरण का काफी काम पूरा हो चुका है। जीपीएस इंस्टॉल किया जा चुका है।
अब बसों को डिपो नंबर-4 से जोड़ा जा रहा है और बसों का ट्रायल लिया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद इन्हें भी एप से जोड़कर लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। वहीं बाकी बची 185 बसों को स्मॉर्ट बनाने का भी काम शुरू हो चुका है। कंपनी दिसंबर 2020 तक अपना काम पूरा कर लेगी।
यह सुविधाएं मिलेंगी
- सभी बस स्टॉप पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले लगाए जा रहे हैं, ताकि बसों के आने के सही वक्त का पता लगेगा।
- आपातकालीन अलार्म की सुविधा होगी।
- बसों की कनेक्टिविटी बस स्टॉप से होगी। इससे लोगों को लोगों को पता लग सकेगा कि कितनी देर में बस पहुंचेगी।
- यह सुविधा मोबाइल एप के माध्यम से मिलेगी
- सीटीयू की सभी बसों में इंस्टाल किया जा रहा जीपीएस, इससे बसें की जाएंगी ट्रैक।
- बस ड्राइवरों को मिलेगी एसएमएस की सुविधा, जिससे कि वह अपने निकलने के वक्त की जानकारी दे सकेंगे
- सीटीयू के सेंट्रल सिस्टम द्वारा की जाएगी इसकी निगरानी।
- दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर स्मार्ट बस पास भी बनाए जाएंगे।
- बस डिपो को भी जोड़ा जाएगा प्राइमरी कंट्रोल स्टेशन से।