फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It will take five more days for coal to arrive in Punjab

पंजाब में बिजली संकट: पूर्वोत्तर के राज्यों से कोयला आने में लगेंगे पांच दिन, पावरकॉम की लोगों से अपील, कम जलाएं बिजली

Mon, 11 Oct 2021 01:20 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 11 Oct 2021 01:20 AM IST
सार

पावरकॉम के प्रवक्ता ने कोयले की कमी की बात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा है कि अभी पंजाब में पांच दिन तक कोयला आने की उम्मीद है। कुछ रैक अभी रास्ते में हैं, जिनके तीन दिन में पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
It will take five more days for coal to arrive in Punjab
कोयला - फोटो : pixabay

विस्तार

पंजाब में अभी बिजली संकट से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। सूबे के थर्मल प्लांटों के लिए पूर्वोत्तर के राज्यों से कोयला आने में पांच दिन लगेंगे। पावरकॉम ने भी थर्मल प्लांटों में कोयले के कम होते भंडारण के बाद पंजाब के लोगों से सहयोग और बिजली के कम उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन


पंजाब में कोयले की कमी से थर्मल प्लांट बंद होने शुरू हो गए हैं। पावरकॉम कार्यालय की तरफ से सूबे के मुख्यमंत्री को इसकी सूचना दे दी गई है। इसमें कहा गया है कि प्लांटों में कोयले की उपलब्धता बहुत कम है। वर्तमान में तीन थर्मल प्लांट की 5 यूनिटों में कोयले की कमी के कारण उत्पादन नहीं हो पा रहा है। इस वजह से बिजली कट लगने शुरू हो गए हैं। यहां तक कि किसानों को भी बिजली कट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: चंडीगढ़: साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा, बड़ी संख्या में उमड़े भक्त, 103 साल बाद बना खास संयोग
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी कोयल संकट से उबरने के लिए केंद्र से कोयल की आपूर्ति करने की गुहार लगाई है। पावरकॉम ने एक अपील जारी कर लोगों से कहा है कि पूरा देश इस समय बिजली संकट से जूझ रहा है। इसलिए हो सके तो जितनी जरूरत हो उतनी ही बिजली का प्रयोग करें। अनावश्यक रूप से एसी व अन्य बिजली के उपकरणों को न चलाएं।

उधर, पावरकॉम के प्रवक्ता ने कोयले की कमी की बात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा है कि अभी पंजाब में पांच दिन तक कोयला आने की उम्मीद है। कुछ रैक अभी रास्ते में हैं, जिनके तीन दिन में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed