फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update: It rained on Thursday night in Chandigarh

Weather Update: चंडीगढ़ में दिन में निकली धूप, रात में झमाझम बारिश, पंजाब में तीन दिन का यलो अलर्ट जारी

Fri, 31 Mar 2023 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Published by: ajay kumar Updated Fri, 31 Mar 2023 12:13 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक 3 अप्रैल तक पंजाब में तेज चमक व हवाओं के साथ बारिश होगी। 31 मार्च के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बारिश के साथ पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में ओलावृष्टि भी होगी। वहीं एक व तीन अप्रैल को यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather Update: It rained on Thursday night in Chandigarh
Chandigarh Weather News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में गुरुवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह और दोपहर तक तेज धूप रही लेकिन शाम होते-होते मौसम बदल गया और रात के समय झमाझम बारिश होने लगी। बारिश देर रात तक जारी रही, जिसकी वजह से रात का तापमान काफी कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि शुक्रवार को भी शहर में बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सुबह और दिन के समय में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


एक अप्रैल को भी हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि एक अप्रैल को भी शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। विभाग की तरफ से बताया गया है कि एक अप्रैल को बारिश होगी या नहीं, ये शुक्रवार को पूरी तरह से साफ हो पाएगा। हालांकि बादल छाने की पूरी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में तीन अप्रैल तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक तीन अप्रैल तक पंजाब में तेज चमक व हवाओं के साथ बारिश होगी। 31 मार्च (शुक्रवार) को विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बारिश के साथ पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में ओलावृष्टि भी होगी। वहीं एक व तीन अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ दो अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इससे बारिश के कारण तापमान में एक बार फिर से कमी दर्ज की जाएगी। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। पंजाब के अधिकतम तापमान में गुरुवार को बुधवार के मुकाबले 1 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली। हालांकि, यह सामान्य के नजदीक रही। पंजाब में सबसे ज्यादा पटियाला का 33.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

पानी निकासी का प्रबंध कर लें किसान
खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग ने एडवाइजरी जारी कहा कि किसानों को बारिश के पानी के निकासी का प्रबंध कर लेना चाहिए। खास तौर से जो फसलें पहले ही खेतों में बिछी पड़ी हैं, वह अब पानी में रहने से बिल्कुल ही खराब हो जाएंगी। गेहूं का दाना बदरंग पड़ जाएगा। मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. हरिंदर सिंह ने कहा कि ज्यादा पानी खेतों में होने की सूरत में किसान जल निकास विभाग से भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed