फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It rained intermittently throughout the day, there was heavy rain for some time late at night

Chandigarh News: रुक-रुक कर पूरा दिन होती रही बूंदाबांदी, देर रात कुछ देर के लिए हुई तेज बारिश

Wed, 05 Feb 2025 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
It rained intermittently throughout the day, there was heavy rain for some time late at night
बारिश से गुजरते वाहन।
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही। देर रात कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंडी हवाओं का अहसास हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन में बूंदाबांदी इतनी हल्की थी कि चंडीगढ़ मौसम केंद्र उसे ट्रेस नहीं कर सका। हालांकि, बादलों की आवाजाही पूरे दिन बनी रही और ठंडी हवाएं चलती रही, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। रात में भी बादल बरसे, जिससे सुबह के समय ठंडक ज्यादा महसूस की गई। मौसम केंद्र के अनुसार शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्की बारिश और बादलों की वजह से दिनभर ठंडक बनी रही, हालांकि दोपहर के समय हल्की धूप भी निकली। मौसम केंद्र के अनुसार एक जनवरी से लेकर मंगलवार शाम 5:30 बजे तक शहर में कुल 24.6 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 37 फीसदी कम है। अब बुधवार को हल्के बादल छाने व बारिश होने की संभावना के बीच अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


आज भी बादल छाए रहने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते ठंडी हवाएं जारी रहेंगी, जिससे तापमान में हल्की गिरावट संभव है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक सर्दी के असर से राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed