फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather News: It is raining in many districts of Haryana

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम, कई इलाकों में हो रही बरसात, जानें अपने जिले का हाल

Sun, 04 Feb 2024 10:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Feb 2024 10:19 AM IST
सार

हरियाणा के कई जिलों में रविवार सुबह से हो रही बरसात ने ठंड बढ़ा दी है। पांच फरवरी से मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम साफ होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Haryana Weather News: It is raining in many districts of Haryana
Haryana Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में रविवार को मौसम ने करवट ली। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह से ही बरसात जारी है। मौसम विभाग ने भी 11 जिलों में रविवार को ओलावृष्टि और तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की थी। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आया है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान फरीदाबाद का 23.7 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री से कम दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान महेंद्रगढ़ का 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

इन जिलों में अलर्ट, पांच फरवरी से मौसम साफ

मौसम विभाग के मुताबिक महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, भिवानी, सोनीपत, चरखीदादरी और रोहतक ऑरेज अलर्ट जारी किया है। यहां रविवार को ओलावृष्टि, बारिश, गरज, चमक के साथ 30-40 किमी की प्रतिघंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पांच फरवरी सोमवार को कुछ जगहों पर घना कोहरा छाएगा। इसके बाद राज्य में मौसम साफ रहेगा। 

विज्ञापन

सिरसा में बारिश व हवाओं ने बढ़ाई ठंड

सिरसा जिले में सुबह पांच बजे के आसपास हल्की बारिश हुई। बारिश के साथ हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। जिले में रात का तापमान 10  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बदल छाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार में रात से ही बरस रहे बदरा

हिसार जिले में शनिवार और रविवार की रात करीब दो बजे बारिश हुई हैं। बदलवाई होने के कारण मौसम में ठंडक हैं। रात तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। इससे पहले 31 जनवरी को 0.7 और एक फरवरी को 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।  

अंबाला में सोमवार को भी बारिश की संभावना

अंबाला में भी सुबह से हल्की बारिश हो रही है। बारिश के साथ हवाओं ने यहां भी ठंड बढ़ा दी है। अंबाला का रात का तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बारिश की संभावना है।

रेवाड़ी में हो रही बूंदाबांदी

रेवाड़ी में सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। बूंदाबांदी होने की वजह से ठंड भी काफी बढ़ चुकी है। बूंदाबांदी की संभावना शनिवार दोपहर बाद ही बन चुकी थी। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार से मौसम की स्थिति रहने वाली है। मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 

बारिश के बीच बहादुरगढ़ में बढ़ा प्रदूषण

बहादुरगढ़ में सुबह से हल्की बूंदाबांदी हो रही है। आसमान को काले बादलों ने ढक लिया है। जिले में अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे रही। प्रदूषण भी शनिवार के मुकाबले बढ़ गया। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 92 दर्ज किया गया। जबकि रविवार को यह 152 तक पहुंच गया।  

झज्जर में अब तक 2.5 एमएम बरसात

झज्जर जिले में भी रात से रुक-रुककर बरसात जारी हैं। बरसात के चलते ठंड बनी है। कोहरा और प्रदूषण पूरी तरह से खत्म हो चुका है। पिछले 24 घंटे में 2.5 एमएम बारिश दर्ज की गई हैं। अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

नारनौल में मौसम ने ली करवट

नारनौल में भी मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग पांच फरवरी तक बारिश होने की संभावना जता रहा है। बता दें कि नांगल चौधरी समेत अनेक कस्बों में जलस्तर काफी नीचे जा चुका है। जिसकी वजह से वहां के किसान नहरी पानी पर ही निर्भर हैं। लेकिन अभी भी कुछ गांवों में नहरी पानी नही पहुंच सका है। ऐसे में बरसात इन किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 

इन जिलों में भी बरसात 

हरियाणा के कैथल, कुरुक्षेत्र और पानीपत में रुक रुककर बूंदाबांदी हो रही है। बरसात के बाद आसमान में बादल छाए है। सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। उधर, पानीपत में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed