{"_id":"5dda29cb8ebc3e54d238df38","slug":"it-is-mandatory-to-write-child-helpline-on-the-walls-of-government-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की दीवारों पर ये हेल्पलाइन लिखना अनिवार्य, कल तक का समय वरना होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की दीवारों पर ये हेल्पलाइन लिखना अनिवार्य, कल तक का समय वरना होगी कार्रवाई
Sun, 24 Nov 2019 12:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सरकारी स्कूल की दीवारों से लेकर एंट्रेस पर चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर लिखना अनिवार्य है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो उस संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा एवं खंड शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक को जारी किए हैं।
विज्ञापन
इस आदेश के तहत इन अधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकार के सभी विद्यालयों के सभी मुख्य स्थानों में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर लिखवाने को कहा है। यह नबंर 25 नवंबर तक लिखने अनिवार्य है। विभाग ने सभी स्कूलों में चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर लिखने के बाद इसकी रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन
साथ ही शिक्षा विभाग ने इस आदेश की अनुपालना में किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए स्कूल मुखिया एवं प्रबंधन जिम्मेदार ठहराया है। इस आदेश में विभाग ने कहा कि बालक इस राष्ट्र का भविष्य है, उनकी सुरक्षा का दायित्व सामूहिक है। इस आदेश को सभी स्कूलों को गंभीरता से लेने के हिदायत दिए है।
विज्ञापन