{"_id":"69332eb1322968008000f3c0","slug":"it-is-important-to-develop-new-and-robust-technologies-in-india-with-the-support-of-ceos-dr-ranjana-chandigarh-news-c-16-pkl1079-889629-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शंखनाद, आतिशबाजी व ढोल-नगाड़ों के साथ साईं बाबा की शिरडी से पहुंचीं चरण पादुकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शंखनाद, आतिशबाजी व ढोल-नगाड़ों के साथ साईं बाबा की शिरडी से पहुंचीं चरण पादुकाएं
विज्ञापन
चण्डीगढ़। शुक्रवार का दिन साईं भक्तों के लिए बेहद खास बन गया जब साई बाबा के परम धाम शिरडी से चरण पादुकाएं चंडीगढ़ पहुंचीं।
श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी के सीईओ गोरक्ष गाडिलकर स्वयं अपनी देखरेख में चरण पादुकाओं को लेकर आए। सेंट्रा माॅल लाइट पॉइंट पर मंदिर के पुजारियों ने शंखनाद तथा भक्तों ने आतिशबाजी व ढोल-नगाड़ों के साथ चरण पादुकाओं का भव्य स्वागत किया। चरण पादुकाओं को गाजे-बाजे एवं धूमधाम के साथ मंदिर परिसर में लाया गया। इसके बाद मंत्रोचारण के साथ बाबा के स्वरूप के सामने स्थापित किया गया। चरण पादुकाओं के दर्शन को बड़ी संख्या में साईं भक्त उमड़ पड़े।
गोरक्ष गाडिलकर ने इस अवसर पर बताया कि वे दिल्ली से चरण पादुकाओं को लेकर चंडीगढ़ आए हैं। रास्ते भर भक्तजन बड़ी संख्या में उमड़ते रहे। परसों सुबह वे इन चरण पादुकाओं को लेकर जालंधर को प्रस्थान करेंगे।
श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने के लिए इंतजाम : रमेश कालिया
साईं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रमेश कालिया ने बताया कि श्री साईं धाम सेक्टर 29 में साईं बाबा की चरण पादुकाओं के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्राई सिटी व अन्य शहरों से आ रहे हैं। शुक्रवार शाम को चरण पादुकाओं की शोभा यात्रा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में निकाली गई। शनिवार को बाबा के 30वें स्वरूप स्थापना दिवस पर पूरे दिन चरण पादुकाएं भक्तों के दर्शनार्थ मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
सुल्ताना नूरां और हंसराज हंस छेड़ेंगे सुरों की तान
स्थापना दिवस पर मशहूर कलाकार बाबा का गुणगान करेंगे। सबसे पहले नूरां सिस्टर्स की सुल्ताना नूरां दोपहर 12.30 बजे भजन पेश करेंगी। इसके बाद पद्मश्री हंसराज हंस व मास्टर सलीम के साथ साथ कई अन्य जाने-माने भजन गायक मंच संभालेंगे। दोपहर 3 बजे से श्री सुंदर कांड पाठ भी रखा गया है। सुबह से लेकर देर रात्रि तक बाबा का अटूट लंगर चलेगा।