फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It is a matter of pride to get respect, the administration should make sports policy soon, only then it will be beneficial.

सम्मान मिलना गर्व की बात, प्रशासन जल्द खेल पॉलिसी बनाए, तभी फायदा होगा

Fri, 28 Jan 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
It is a matter of pride to get respect, the administration should make sports policy soon, only then it will be beneficial.
चंड़ीगढ़। प्रशासन की ओर से जब खेल पॉलिसी बनाई जाएगी, तभी खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। यह कहना है पैरा गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट विनय कुमार लाल का। उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए 26 जनवरी पर प्रशस्ति पत्र मिला। सम्मान मिलने के बाद उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते सम्मान मिलना गर्व की बात है, लेकिन खिलाड़ियों के बेहतर भाविष्य के लिए प्रशासन को खेल पॉलिसी जल्द बनानी चाहिए। पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब, दिल्ली तथा हिमाचल ने अपनी अपनी खेल पॉलिसी बना रखी हैं जिससे वहां के खिलाड़ियों को काफी फायदा मिला रहा है। इसलिए चंडीगढ़ को भी अपनी पॉलिसी लागू करनी चाहिए।
विज्ञापन

कोच और दोस्तों की तरफ से मिल रही आर्थिक मदद
विनय ने बातचीत के दौरान बताया कि पहले साईं संस्था की तरफ से मदद मिलती थी, लेकिन अब उनकी तरफ से मदद समाप्त हो गई है। ऐसे में कोच की तरफ से ही आर्थिक मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहने व खाने के लिए कोच और दोस्तों की तरफ से ही मदद मिल रही है।
विज्ञापन

एशियन चैंपियनशिप की तैयारी
पैरा एथलीट विनय कुमार लाल ने बताया कि 400 मीटर दौड़ में एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। इसकी तैयारी इन दिनों जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में कोच अमरजीत के नेतृत्व में अभ्यास कर रहे हैं। कोच के नेेतृत्व में रोजाना सुबह और शाम अभ्यास कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्धियां
2015 में गाजियाबाद में आयोजित नेशनल पैरा चैंपियनशिप में 200 मीटर और 400 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता।
2016 पंचकूला में आयोजित 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर में कांस्य पदक जीता है।
2017 दुबई जूनियर एशिया में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।
2017 में ओपन चाइना में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता।
2017 लंदन वर्ल्ड चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया।
2018 इंडोनेशिया में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में 400 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीता।
2019 में दुबई वर्ल्ड चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।
2019 में पेरिस में आयोजित ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अलग-अलग मुकाबलों में आठ स्वर्ण पदक जीते।
2021 बेंगलुरु में आयोजित नेशनल पैरा एथलेटिक्स गेम्स में 200 मीटर और 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता जबकि 100 मीटर में रजत पदक जीता।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed