फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Isolation ward rail coach not used for corona patients in punjab

रेलवे ने कोरोना मरीजों के लिए तैयार किए थे जो डिब्बे, वे झेल रहे 'आइसोलेशन' की पीड़ा 

Tue, 15 Dec 2020 05:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Dec 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
Isolation ward rail coach not used for corona patients in punjab
रेल कोच में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड। - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना महामारी के दौरान अप्रैल में फिरोजपुर रेल डिवीजन ने 24 पुराने रेल डिब्बों को आइसोलेशन वार्ड में बदला था। इन डिब्बों को आइसोलेशन वार्ड में बदलने में लाखों रुपये खर्च किए गए। लेकिन अब तक इनमें कोई भी कोरोना मरीज भर्ती नहीं किया गया, जिससे ये डिब्बे अब खुद ही आइसोलेशन की पीड़ा झेल रहे हैं। 

विज्ञापन


नौ माह पहले रेल डिवीजन के फिरोजपुर कैंट, अमृतसर और जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर पुराने 24 डिब्बों को आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित किया गया था। हालांकि इनमें अब तक कोई कोरोना मरीज भर्ती नहीं हुआ है। 
विज्ञापन



फिरोजपुर डिवीजन में पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से आते हैं। इस कारण फिरोजपुर कैंट, अमृतसर और जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर आठ-आठ पुराने कोचों को आइसोलेशन वार्ड में बदला गया था। हालांकि पंजाब में कोरोना मरीजों की संख्या ज्यादा नहीं थी। इस कारण इनमें किसी मरीज को भर्ती नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने इन आइसोलेशन वार्डों की देखभाल के लिए मुलाजिम तैनात किए हैं, जो वार्डों की साफ-सफाई व अन्य वस्तुओं के इंतजाम देखते हैं। रेलवे ने कोरोना मरीजों की संख्या अधिक होने पर पुराने कोचों का भी इंतजाम किया हुआ है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत उन्हें आइसोलेशन वार्ड में बदला जा सकें।

एक कोच में रखे जा सकते हैं 16 मरीज
एक कोच में नौ केबिन बनाए गए है। आठ केबिन कोरोना मरीजों के लिए और नौवां मेडिकल स्टाफ के लिए बनाया गया है। एक केबिन में दो बेड हैं। इससे एक कोच में सोलह मरीज आ सकें। ऊपर की बर्थ मरीजों के सामान रखने के लिए तैयार की गई है। सभी कोचों में बिजली, पानी, सैनिटाइजर, ऑक्सीजन सिलिंडर और दवाइयों की सुविधा मुहैया करवाई गई है। इसके अलावा मरीजों के लिए दो चादरें, एक तौलियां और तकिया का बंदोबस्त किया गया था।

 

रेल डिवीजन फिरोजपुर में आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित किए गए 24 रेल डिब्बों में किसी भी कोरोना मरीज को दाखिल नहीं किया गया है। जबकि आइसोलेशन वार्ड में सभी मेडिकल व अन्य सुविधा मुहैया करवाई गई हैं। - आकिल खान, सीनियर डीएमई (सी एंड डब्ल्यू), फिरोजपुर रेल डिवीजन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed