फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ISO Award to Mata Vaishno Devi Katra Railway Station, Indian Railways

श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन ने स्थापित किया नया कीर्तिमान, मिला आईएसओ सम्मान

Sat, 03 Aug 2019 11:27 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 03 Aug 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
ISO Award to Mata Vaishno Devi Katra Railway Station, Indian Railways
कटरा रेलवे स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो
फिरोजपुर मंडल के श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन ने हाल ही में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्टेशन को आईएसओ सम्मान से नवाजा गया है। रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘इंटेक्ट’ द्वारा यात्रियों के सफर को सुगम, आनन्दमयी और यादगार बनाने के लिए दी जाने वाली बुनियादी तथा विशिष्ट सेवाओं के लिए आईएसओ प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


फिरोजपुर रेल डिवीजन के प्रवक्ता ने बताया कि संस्था ने कटरा स्टेशन को यह सम्मान रिजर्वड लाउंज, रिटायरिंग रूम, जलपान गृह, शुद्ध पेयजल, टिकटिंग एरिया, पूछताछ केन्द्र पर यात्रियों को मिल रही सुविधाओं के आधार पर दिया है। पर्यावरणीय प्रबंधन प्रणाली के लिए विशिष्ट इस प्रमाण-पत्र को आईएसओ 14001: 2015 कहा जाता है।
विज्ञापन

टिकटों से ही 34 करोड़ कमा चुका कटरा स्टेशन

श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन फिरोजपुर मंडल का ‘ए’ कैटेगरी का स्टेशन है। फिरोजपुर रेल डिवीजन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2018-19 में इस स्टेशन से जनरल टिकट प्रणाली के जरिए 5 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री की गई, जिससे 28 करोड़ से अधिक आय अर्जित हुई। इसके अलावा आरक्षित टिकट प्रणाली के तहत 68 हजार टिकटों की बिक्री की गई, जिससे लगभग 6 करोड़ रुपये डिवीजन ने कमाए।

कटरा रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियां), लिफ्ट, वर्तमान आरक्षण, द्वितीय श्रेणी बुकिंग, ट्रेन पूछताछ अनुभाग, तीर्थ यात्री गाइड, पर्यटक सहायता, वीआईपी लाउंज, वेटिंग हाल, बुक स्टाल, टी स्टाल, टॉयलेट ब्लॉक, एटीवीएम मशीन, खानपान क्षेत्र तथा एक पूरी तरह से वातानुकूलित होटल है, जिसमें एक शॉपिंग लाउंज, बहु-व्यंजन रेस्तरां है। पहली मंजिल पर रिटायरिंग रूम और कैफेटेरिया है। कारों और यात्री बसों को समायोजित करने के लिए एक विशाल पार्किंग स्थल भी बनाया गया है।

इन्हीं सभी सुविधाओं के आंकलन के बाद कटरा स्टेशन को उक्त सम्मान हासिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed