Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Whether or not the entire brain tumor has been removed will now be determined during the operation itself.

Chandigarh News: ब्रेन ट्यूमर पूरा निकला या नहीं, अब ऑपरेशन के बीच ही चलेगा पता

Mon, 30 Nov 2026 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Whether or not the entire brain tumor has been removed will now be determined during the operation itself.
पीजीआई के एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर में अत्याधुनिक ब्रेन सुइट शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन

ओटी में ही होगी एमआरआई, मरीज को स्कैन के लिए बाहर नहीं ले जाना पड़ेगा
दिमाग की नसों, बोलने और देखने की क्षमता को नुकसान पहुंचने का जोखिम होगा कम
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन कराने वाले मरीजों को अब इस चिंता से राहत मिलने की उम्मीद है कि सर्जरी के बाद ट्यूमर का कोई हिस्सा अंदर तो नहीं छूट गया। पीजीआई के एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर में अत्याधुनिक ब्रेन सुइट शुरू करने की तैयारी है। इसमें डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान ही मरीज के दिमाग की लाइव 3डी तस्वीर देख सकेंगे। इससे ट्यूमर निकालने में अधिक सटीकता आएगी और दोबारा ऑपरेशन की जरूरत कम करने में मदद मिलेगी।
आमतौर पर न्यूरोसर्जरी में डॉक्टर ऑपरेशन से पहले की एमआरआई या सीटी स्कैन रिपोर्ट के आधार पर सर्जरी करते हैं। लेकिन ट्यूमर निकालने या मस्तिष्क का तरल पदार्थ कम होने के दौरान दिमाग की आंतरिक संरचना अपनी जगह से खिसक सकती है। इसे ब्रेन शिफ्ट कहते हैं। ऐसे में पहले की स्कैन रिपोर्ट पूरी तरह सटीक जानकारी नहीं दे पाती।
विज्ञापन

ब्रेन सुइट में इंट्रा-ऑपरेटिव एमआरआई, हाईटेक न्यूरो-नेविगेशन सिस्टम और डिजिटल माइक्रोस्कोप एक साथ काम करेंगे। खास बात यह होगी कि ऑपरेशन के बीच में ही मरीज को ओटी से बाहर निकाले बिना स्कैन किया जा सकेगा। डॉक्टर स्क्रीन पर दिमाग की लाइव 3डी तस्वीर देखकर सर्जरी की दिशा तय कर सकेंगे। न्यूरोसाइंस सेंटर के एएमएस डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि सेंटर में ब्रेन सुइट प्रस्तावित है। जल्द ही इसे लेकर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांके लगाने से पहले ही पता चलेगा कितना ट्यूमर बचा
जटिल ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी में कई बार ट्यूमर का छोटा हिस्सा अंदर रह जाता है। इसका पता बाद में स्कैन होने पर चलता है और मरीज को दोबारा ऑपरेशन कराना पड़ सकता है। ब्रेन सुइट में टांके लगाने से पहले ही लाइव स्कैन से इसकी पुष्टि हो सकेगी। यदि कोई हिस्सा बचा होगा तो डॉक्टर उसी समय उसे निकाल सकेंगे।

दिमाग की नसों को सुरक्षित रखने में मिलेगी मदद
न्यूरो-नेविगेशन सिस्टम दिमाग के लिए जीपीएस की तरह काम करेगा। इससे सर्जन को बोलने, देखने और शरीर के अंगों को नियंत्रित करने वाले संवेदनशील हिस्सों की स्थिति समझने में मदद मिलेगी। साथ ही, मरीज को स्कैन के लिए ओटी से बाहर नहीं ले जाना पड़ेगा, जिससे संक्रमण का जोखिम भी कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed