{"_id":"6b0c8721619accb6470aa6f2","slug":"the-play-filled-with-mystery-and-excitement-kept-the-audience-captivated-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1186051-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रहस्य और रोमांच से भरपूर नाटक ने दर्शकों को बांधे रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रहस्य और रोमांच से भरपूर नाटक ने दर्शकों को बांधे रखा
विज्ञापन
विंटर नेशनल थिएटर फेस्टिवल के नौवें दिन कानपुर की अनुकृति रंगमंडल ने किया मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। चंडीगढ़।रहस्य, रोमांच और अप्रत्याशित मोड़ों से भरपूर नाटक सच कहें तो ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। थिएटर फॉर थिएटर (टीएफटी) की ओर से सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में आयोजित 21वें विंटर नेशनल थिएटर फेस्टिवल के नौवें दिन कानपुर की अनुकृति रंगमंडल ने इसका मंचन किया। नाटक का निर्देशन डॉ. ओमेंद्र कुमार ने किया।
नाटक की कहानी संपन्न अधेड़ अविवाहित महिला शिरीन वाडिया की रहस्यमयी मौत और आरोपी नितिन सावकर के इर्द-गिर्द घूमती है। एक दुर्घटना में नितिन शिरीन की जान बचाता है। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ती हैं, जो शिरीन की सहयोगी सरस्वती को पसंद नहीं आतीं। कुछ समय बाद शिरीन घर में मृत मिलती है और शक नितिन पर जाता है। अदालती सुनवाई में नितिन की पत्नी आयशा भी उसके खिलाफ गवाही देती है। सभी सबूत उसके विरुद्ध नजर आते हैं, लेकिन तभी एक रहस्यमयी महिला कुछ पत्र लेकर पहुंचती है, जो मुकदमे की दिशा बदल सकते हैं। आयशा की भूमिका संध्या सिंह, नितिन की ऐश्वर्या दीक्षित/विजय कुमार और सरस्वती की भूमिका दीपिका सिंह ने निभाई। विजयभान सिंह, महेंद्र धुरिया, सम्राट यादव, महेश जायसवाल और वसीम भी अभिनय में शामिल रहे। नाटक के मूल लेखक उदय नरकर और हिंदी रूपांतरण डॉ. वसुधा सहस्रबुद्धे ने किया।