फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ISI Pakistan Smuggling Weapons Through Drug Smugglers Via Punjab

आईएसआई तस्करों के जरिए भारत में भिजवा रही हथियार, आ चुकी हैं कई खेप, जो पकड़ी गईं

Sat, 13 Jun 2020 12:55 PM IST
खुशबू गोयल अनिल कुमार, फिरोजपुर
अनिल कुमार, फिरोजपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 13 Jun 2020 12:55 PM IST
सार

  • आतंकियों व गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करते हैं तस्कर
  • सतलुज दरिया बना तस्करी का सबसे आसान रास्ता

विज्ञापन
ISI Pakistan Smuggling Weapons Through Drug Smugglers Via Punjab
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई तस्करों के माध्यम से भारत में हथियार पहुंचाने में लगी है। पाक रेंजरों की तरफ से तस्करों को भारत में हेरोइन व हथियार के साथ भेजने में कोई रोक-टोक नहीं है। भारतीय तस्कर सरहद से हथियारों व हेरोइन की खेप लेकर आतंकियों और गैंगस्टरों को सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


सरहद पर हेरोइन व अन्य सामग्री के साथ पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ के दौरान यही स्वीकार किया है कि उक्त खेप अमृतसर पहुंचानी थी। अमृतसर में कुख्यात तस्कर अन्य कारोबार की आड़ में हथियार व हेरोइन का धंधा चला रहे हैं, जिनके संबंध आतंकियों से हैं।
विज्ञापन


आईएसआई ने पंजाब को घाटी में आतंक का ट्रांजिस्ट केंद्र बनाया, बॉर्डर से करते हथियारों की तस्करी
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले कपूरथला से ऑर्गेनाइज क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) टीम ने कुख्यात गैंगस्टर बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला को पकड़ा था, जिससे आधुनिक हथियार बरामद हुए थे, जो अमेरिकन राष्ट्रपति की सुरक्षा में इस्तेमाल होते हैं। उसी गैंगस्टर के संपर्क में रहने वाले फिरोजपुर के एक सियासी व्यक्ति को ओकू टीम ने गिरफ्तार किया था, जो अब जेल में है।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, सतलुज दरिया तस्करी का आसान रास्ता है। पाकिस्तानी और भारतीय तस्कर इस रास्ते का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि भारतीय तस्कर अच्छे तैराक हैं, जो तैर कर पाकिस्तान से आसानी से हेरोइन व हथियार की खेप ला रहे हैं। वीरवार को अमृतसर से जम्मू-कश्मीर जा रही हथियार की खेप भी पाक से तस्करों के माध्यम से भारत पहुंची है।

निरंकारी भवन में जो हैंड ग्रेनेड फेंका था, वो पाकिस्तान से भेजा गया था

मालूम हो कि कुछ साल पहले अमृतसर स्थित निरंकारी भवन में हैंड ग्रेनेड फेंका गया था, वो भी पाकिस्तान से भेजा गया था। पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा से तस्करी करना आसान हो चुका है, क्योंकि सतलुज दरिया पाक से भारत में कई जगहों से घुसता है।

कई बार पाक किश्तियां भारतीय क्षेत्र के सतलुज दरिया से मिली हैं। कई बार सरहद से हेरोइन के साथ पिस्तौल, मैगजीन व कारतूस बरामद हो चुके हैं। अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, ममदोट व फाजिल्का अतिसंवेदनशील क्षेत्र हैं। यहां पर कुख्यात तस्कर सक्रिय हैं, जिनके पाक तस्करों से गहरे संबंध हैं।

नापाक इरादाः टीआरएफ को मजबूती से लॉन्च करके आतंक की जड़ें जमाना चाहता है आईएसआई

यही नहीं इनके पास पाक मोबाइल कंपनियों के सिम कार्ड हैं और सीमा पर पाक मोबाइल कंपनियों का नेटवर्क होने के चलते व्हाट्सऐप के जरिए भारतीय तस्कर पाक तस्करों से बातचीत करके सुविधाजनक जगहों पर हेरोइन व हथियारों की खेप मंगवा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed