फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ISBT-17 Reservation in buses, chandigarh news

9 घंटे तक बिजली गुल, ISBT-17 पर नहीं हो सका बसों में रिजर्वेशन

Tue, 06 Jun 2017 09:22 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 06 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
ISBT-17 Reservation in buses, chandigarh news
- फोटो : Demo Pic
भीषण गर्मी के आगे बिजली भी दम तोड़ गई। सोमवार को सेक्टर-17 स्थित आईएसबीटी में 9 घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान कंप्यूटर न चलने से रिजर्वेशन भी नहीं हो सके। वोल्वो बसों में मुसाफिरों को दी जाने वाली की बोतलें भी ठंडी नहीं हुईं। इससे यात्रियों में गुस्सा भी दिखा। बस अड्डे पर पंखे न चलने से रोडवेज के कर्मचारी और दुकानदार भी परेशान रहे। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा दिक्कत दुकानदारों ने झेली। पानी और कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें ठंडी न होने से उनकी बिक्री पर असर पड़ा।कुछ दुकानदारों ने बर्फ की सिल्ली मंगाकर बोतलें ठंडी की। हरियाणा रोडवेज के स्टेशन सुपरवाइजर राज कुमार का कहना है कि चंडीगढ़ से दिल्ली और गुड़गांव के लिए बसें 35 फेरे लगाती हैं। बिजली चले जाने के बाद इन्वर्टर भी डेड हो गया। इससे रिजर्वेशन भी नहीं हो सके। हाथ से टिकट काटकर दिए गए। 
विज्ञापन


पंजाब रोडवेज के स्टेशन सुपरवाइजर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पंजाब रोडवेज की नौ वोल्वो बसें दिल्ली के लिए चलती हैं। बसों में यात्रियों को ठंडे पानी की बोतलें दी जाती हैं। बिजली नहीं होने से यात्रियों को ठंडा पानी नहीं दिया जा सका। कई यात्री रिजर्वेशन न होने से वापस लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान रोडवेज के स्टेशन सुपरवाइजर बदन सिंह का कहना है कि हर दिन उनके काउंटर से 50 से साठ हजार रुपये की बु़किंग होती है। लेकिन सोमवार को मात्र 10 से 12 हजार रुपये के ही ऑनलाइन टिकट बुक किए जा सके। यहां से राजस्थान के लिए 15 रूट हैं।

बिजली चले जाने के कारण लोगों को परेशानी हुई है। सुबह बिजली के फॉल्ट के कारण यह स्थिति आई। दोपहर सवा एक बजे बिजली आ गई उसके बाद सभी काम शुरू हुए।
आरबी सिंह, स्टेशन सुपरवाइजर, आईएसबीटी, सेक्टर-17 चंडीगढ़।

छह घंटे बिजली रही गुल, टेंशन फुल

ISBT-17 Reservation in buses, chandigarh news
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला

झुलसा देने वाली गर्मी के साथ ही शहर के विभिन्न सेक्टरों में घंटों के बिजली कट ने शहरवासियों के पसीने छुड़ा दिए। सोमवार को सेक्टर 20, 21, 19, 22, मलोया, धनास, मनीमाजरा, मौलीजागरा, सेक्टर-17 व शहर के अन्य हिस्सों में करीब 6 घंटे तक बिजली गुल रही। इसका असर पेयजल सप्लाई पर भी पड़ा।

इससे पहले रविवार को भी बिजली कट, ट्रांसफार्मर और मीटर खराब होने की 590 शिकायतें दर्ज कराई गईं। लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण शिकायतों का निबटारा नहीं हो सका। रविवार को भी आधे से ज्यादा शहर में बिजली गुल रही। 

हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-20 के पदाधिकारी रमेश बतरा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक बिजली गुल रही। बतरा ने बताया कि एरिया में लगे ट्रांसफार्मर पुराने हो चुके है, कई जगह बिजली के ओवरलोड के चलते रोजाना पावर ब्रेक डाउन की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, मलोया निवासी सुंदरलाल ने बताया कि रविवार को एरिया में करीब 5 घंटे तक बिजली के कट से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सेक्टर-45 के अमित ने बताया रोजाना दिन में एक से दो बार बिजली का कट लग रहा है। 

80 बिजली के ट्रांसफार्मर खरीदें जा रहे है। शहर में सभी पुराने ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे।  बिजली की खपत बढ़ते ही विभाग एक्सचेंज के जरिए रोजाना बिजली खरीद रहा है। 
एमपी सिंह, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed