{"_id":"5e54bdd08ebc3ef3da54dfdc","slug":"isb-mohali-startup-and-enterprenureal-programme-tycoon-2020-schedule-released","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारत के सबसे बड़े कार्यक्रम ‘टाईकॉन 2020’ का शेड्यूल जारी, ह्यूमनाइड 'सोफिया' करेंगी शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर भारत के सबसे बड़े कार्यक्रम ‘टाईकॉन 2020’ का शेड्यूल जारी, ह्यूमनाइड 'सोफिया' करेंगी शिरकत
Tue, 25 Feb 2020 11:55 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
ह्यूमनाइड ‘सोफिया’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत का सबसे बड़ा स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरियल कार्यक्रम ‘टाईकॉन 2020’ का आयोजन मोहाली स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) में किया जा रहा है। 29 फरवरी से शुरू हो रहे इस कार्यक्रम में पंजाब और चंडीगढ़ के 50 नए स्टार्टअप का प्रदर्शन किया जाएगा। टाईकॉन 2020 अपने एक सेंट्रल थीम के साथ आइडिएट, इनोवेट और रीजन के तेजी से उभरते स्टार्टअप्स को आगे बढ़ने में मदद के लिए आयोजित किया जा रहा है।
युवा और उभरते उद्यमियों के सामने आने वाले अवसरों और चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए टाईकॉन 2020 के 5वें संस्करण में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी उपस्थित होंगे। इसके साथ ही इस आयोजन में 1500 से अधिक प्रतिभागी और लगभग 50 प्रसिद्ध वक्ता शामिल होंगे, जिनको अलग-अलग विषयों पर बातचीत करने का मौका मिलेगा। टाई के चंडीगढ़ चैप्टर के प्रेसिडेंट मुनीष जौहर ने कहा कि यह नए और उभरते उद्यमियों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
उत्तरी क्षेत्र में स्टार्ट-अप ईको-सिस्टम का सामना करने वाले मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा। कहा कि उत्तर भारत में स्टार्ट-अप को आगे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि यह युवाओं के लिए संभावित रोजगार के अवसरों में से एक के रूप में उभर सके। ड्रिश शूज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर आईएस पॉल ने कहा कि उत्तरी क्षेत्र में बहुत सारे शैक्षणिक संस्थान हैं, लेकिन नौकरी के अवसर सीमित हैं। पंजाबी दुनिया भर में अपने उद्यमिता कौशल के लिए जाना जाता है। ऐसे में स्टार्ट-अप्स के लिए अपार संभावनाएं हैं।

विश्व की पहली ह्यूमनाइड ‘सोफिया’ भी होंगी मौजूद
कार्यक्रम में विश्व की पहली ह्यूमनाइड सोफिया भी उपस्थित रहेंगी। वह पहली बार उत्तर भारत में आएंगी। सोफिया एक मानव रोबोट हैं, जो प्राचीन मिस्र की रानी नेफर्टिटी के नाम पर बनाई गई है। सोफिया को पिछले रोबोटिक वेरिएंट की तुलना में मानव जैसी उपस्थिति और व्यवहार के लिए जाना जाता है।
इसके अलावा कार्यक्रम में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा, विनी महाजन, उद्यमी आदित्य घोष, पोर्टिया मेडिकल के चेयरमैन के गणेश, गेट मी लिंक्स के संस्थापक गैरी विल्सन, हरभजंस के संस्थापक हरभजन कौर, एजुकेशनिस्ट राजेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे।