चंडीगढ़ में राज्यपाल की सुरक्षा में सेंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर हुए कार्यक्रम में बड़ी चूक देखने को मिली। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह कंग के नाम पर राजभवन में कोई और प्रवेश कर गया।
कंग ने इस बात की शिकायत एडीसी से ही है। इसके साथ ही उन्होंने शिकायत सेक्टर-3 थाना पुलिस में भी दी है। उन्होंने कहा कि हरचरण सिंह साहनी नाम के व्यक्ति ने खुद को पार्टी का महासचिव बताकर प्रवेश किया।
इनमें से कोई भी पार्टी सदस्य नहीं: कंग
वहीं दूसरी ओर हरचरण सिंह साहनी का कहना है कि वे पार्टी के साथ 1992 से जुड़े हैं। कंग ने कहा कि साहनी ने कुछ लोगों के नाम लिखकर राजभवन में लेटर हेड भिजवाया। कंग का कहना है इनमें से कोई भी सदस्य पार्टी का नहीं है।
लेटर पर हेड पर पार्टी ऑफिस का जो पता लिखा है वे भी गलत है। कंग ने एडीसी से शिकायत में कहा कि ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए राजभवन अफसरों को सतर्क रहना होगा। कंग ने कहा कि वे इसकी शिकायत अब एसएसपी से भी करेंगे।
ये कहना है हरचरण सिंह साहनी का
मैं 1992 से पार्टी से जुड़ा हूं। पार्टी ने कंग को प्रधान बना दिया, इससे हमें कोई ऐतराज नहीं है। मुझे पार्टी ने महासचिव पद से नहीं हटाया है और न ही ऐसे कोई आदेश हुए हैं। कंग केवल राजनीति कर रहे हैं और उन्हें इस बात से इंकार नहीं करना चाहिए।