फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   irrigation department workers protest against punjab government

कैप्टन सरकार पर बरसे सिंचाई विभाग के मुलाजिम, रैली निकालकर की नारेबाजी

Fri, 22 Jun 2018 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Fri, 22 Jun 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
irrigation department workers protest against punjab government
रोष रैली
कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के फैसले का विरोध करते हुए सिंचाई विभाग के मुलाजिमों ने पटियाला में सिंचाई कांप्लेक्स बारां खुहां में रोष रैली निकाली। यहां कैप्टन सरकार के उस फैसले का विरोध किया गया, जिसमें कैनाल लाइनिंग के कर्मचारियों को माइनिंग विभाग में भेजा जा रहा है। जल्द फैसला वापस न लेने पर 26 जून को रोष रैली करके सीएम के आवास मोती महल की तरफ मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर इरीगेशन मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान अनिल शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जल स्रोत विभाग के कैनाल लाइनिंग विंगों को भंग करके करीब 1000 कर्मचारियों को बिना सहमति माइनिंग महकमे में डेपुटेशन पर भेजने संबंधी हुक्म जारी किए गए हैं। आदेश हुए है कि तुरंत लाइनिंग दफ्तर बंद करके अपनी हाजिरी रिपोर्टें हेडऑफिस चंडीगढ़ में दी जाएं। सरकार की ओर से अभी तक माइनिंग के दफ्तर कहां खोलने हैं और कर्मचारियों की क्या ड्यूटी होंगी।
विज्ञापन


कर्मियों को तनख्वाहें कहां से मिलेंगी, कर्मचारी जो सिंचाई विभाग में विभिन्न कैटेगरियों के पदों पर भरती हुए हैं, पर कौन से सर्विस रूल लागू होंगे। इन सब के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है। मुलाजिमों ने इस संबंध में सिंचाई मंत्री से भी मुलाकात की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ऐलान किया गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed