{"_id":"57381e564f1c1bd918ac6eb1","slug":"irctc-bharat-darshan-special-train-teerth-yatra-special-train-schedule-chandigarh-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10 हजार में करें तीर्थ यात्रा, खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था भी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार में करें तीर्थ यात्रा, खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था भी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 May 2016 02:25 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन 27 जून से चलेगी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मात्र 10 हजार रुपये में 15 दिन में आप तीर्थ यात्रा कर सकते हैं। इसी में खाने-पीने और ठहरने का खर्चा शामिल है। आईआरसीटीसी ने भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह ट्रेन 27 जून से चंडीगढ़ से दौड़ेगी। 9 जुलाई तक ट्रेन का सफर रहेगा। सफर में 12 रातें व 13 दिन शामिल हैं, जिसके लिए लोगों को 10790 रुपए देने होंगे।
आईआरसीटसी के मैनेजर कैलाश चंद्र का कहना हैं कि इस ट्रेन की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इससे लोग साई टैम्पल, कांचीपुरम, रामेश्वराम, रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुराई, मीनाक्षी टैम्पल कन्याकुमारी आदि के दर्शन कर सकते हैं। ट्रेन में प्रशिक्षित टूरिस्ट मैनेजर सेवाएं देंगे।

एक ट्रेन अपने सफर पर, दूसरी 23 मई से दौड़ेगी
train
- फोटो : Amar Ujala
मैनेजर कैलाश बताते हैं कि इस समय एक भारत दर्शन ट्रेन अपने सफर पर है। यह 8 मई को रवाना हुई थी। 10 डिब्बों वाली यह ट्रेन चंडीगढ़ से दिल्ली, आयोध्या, वाराणसी, गया होते हुए बैजनाथ धाम और जगन्नाथपुरी से गंगा सागर पहुंची।
दूसरी ट्रेन 23 मई को रवाना होगा। यह चंडीगढ़ से उज्जैन, द्वारका, सोमनाथ और औरंगाबाद होते हुए नासिक पहुंचेगी। कैलाश बताते हैं कि लोगों के बजट को देखते हुए ही यह स्पेशल पैकेज दिया गया है।
दूसरी ट्रेन 23 मई को रवाना होगा। यह चंडीगढ़ से उज्जैन, द्वारका, सोमनाथ और औरंगाबाद होते हुए नासिक पहुंचेगी। कैलाश बताते हैं कि लोगों के बजट को देखते हुए ही यह स्पेशल पैकेज दिया गया है।