फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPS panel could not be Ready for new DGP of Haryana

Haryana: 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे डीजीपी, अभी तैयार नहीं हो पाया IPS का पैनल, मिल सकता सेवा विस्तार

Sat, 20 May 2023 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 20 May 2023 12:28 AM IST
सार

सूत्रों का कहना है कि जून में आईपीएस अधिकारियों का पैनल तैयार करके केंद्र को भेजा जाएगा। इसमें डीजीपी रैंक के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भेजे जाएंगे। इसके बाद यूपीएससी इनमें से तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल तैयार करेगी और प्रदेश सरकार को भेजेगी। इन तीनों अधिकारियों में से ही हरियाणा सरकार को नया डीजीपी चुनना है।

विज्ञापन
IPS panel could not be Ready for new DGP of Haryana
हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नए डीजीपी के लिए अभी तक आईपीएस अधिकारियों का पैनल तैयार नहीं हो पाया है। वर्तमान डीजीपी पीके अग्रवाल 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे। नियमों के मुताबिक नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन माह पहले केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को पैनल भेजने का प्रावधान है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि डीजीपी पीके अग्रवाल को डेढ़ से दो माह का सेवा विस्तार मिल सकता है। उधर, डीजीपी बनने को लेकर भागदौड़ और लॉबिंग तेज हो गई है।

विज्ञापन


वरिष्ठता के आधार पर बात करें तो पीके अग्रवाल के बाद मोहम्मद अकील सबसे वरिष्ठ हैं। फिलहाल वह जेल विभाग के महानिदेशक हैं। इसके बाद नंबर आता है आरसी मिश्रा का, वह पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक हैं लेकिन इन दोनों ही अधिकारियों की सेवानिवृत्ति 2024 में है। इनके बाद होमगार्ड के महानिदेशक देसराज सिंह और एंटी करप्शन ब्यूरो के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर भी वरिष्ठ अधिकारियों की सूची में शामिल हैं और ये दोनों 2025 में सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि जून में आईपीएस अधिकारियों का पैनल तैयार करके केंद्र को भेजा जाएगा। इसमें डीजीपी रैंक के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भेजे जाएंगे। इसके बाद यूपीएससी इनमें से तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल तैयार करेगी और प्रदेश सरकार को भेजेगी। इन तीनों अधिकारियों में से ही हरियाणा सरकार को नया डीजीपी चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी बनने के लिए सेवानिवृत्ति में कम से कम 2 वर्ष का कार्यकाल शेष रहना चाहिए। अग्रवाल ने 16 अगस्त, 2021 को कार्यकाल संभाला था। लेकिन दो साल पूरे होने से पहले ही उनकी सेवानिवृत्ति 30 जून को है। ऐसे में संभावना है कि सरकार उनको दो से तीन माह का सेवा विस्तार दे सकती है।


ये है अधिकारियों की वरिष्ठता का गणित
राज्य में पीके अग्रवाल समेत डीजी रैंक के पांच आईपीएस हैं। इनमें सबसे सीनियर 1988 बैच के मनोज यादव का रिटायरमेंट 2025 में है लेकिन वे यहां दो वर्ष डीजीपी रहने के बाद वापस केंद्र में डेपुटेशन पर जा चुके हैं। इनके बाद पीके अग्रवाल अब रिटायर हो जाएंगे। ऐसे में डीजीपी की दौड़ में अग्रवाल के बाद सबसे सीनियर 1989 बैच के मोहम्मद अकील व आरसी मिश्रा और 1990 बैच के आईपीएस शत्रुजीत कपूर और देशराज सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed