{"_id":"5d19c2fe8ebc3e3c7239ae52","slug":"ips-officer-pankaj-nain-will-give-tips-regarding-success-and-career-via-facebook-live","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कम नंबर आने पर सुसाइड के मामले देखे तो आईपीएस अफसर ने लिया बड़ा फैसला, अब रोज करेंगे ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम नंबर आने पर सुसाइड के मामले देखे तो आईपीएस अफसर ने लिया बड़ा फैसला, अब रोज करेंगे ये काम
Mon, 01 Jul 2019 01:57 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस पंकज नैन
- फोटो : फाइल फोटो
कम नंबर आने पर सुसाइड किए जाने के मामले देखकर आईपीएस अफसर ने बड़ा फैसला लिया। अब वे हर रोज 30 मिनट एक खास काम करेंगे। हम बात कर रहे हैं चंडीगढ़ में हरियाणा सीएम की सिक्योरिटी में तैनात आईपीएस अफसर पंकज नैन की।
उन्होंने चंडीगढ़ और रोहतक में कम नंबर आने पर छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के मामले देखे तो फेसबुक पर लाइव होकर विद्यार्थियों को जागरूक करने की ठान ली। अब नैन फेसबुक पर लाइव होकर इंटरमीडिएट, दसवीं, ग्रेजुएशन के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स भी दे रहे हैं।
पंकज नैन वर्ष 2018 में रोहतक में एसपी रहे हैं। इसके अलावा हिसार, पानीपत, मेवात, भिवानी, रेवाड़ी, करनाल, जींद में बतौर एसपी रह चुके हैं। फिलहाल पंकज नैन की चंडीगढ़ में सीएम सिक्योरिटी में तैनात हैं। एसपी पंकज नैन ने बताया कि हाल ही में कई छात्र और छात्राओं ने कम नंबर आने की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
यह सब देखकर उन्होंने छात्र-छात्राओं को जागरूक करने की ठानी। इसके लिए ट्विटर और फेसबुक का सहारा लिया। अब उन्होंने फेसबुक पर लाइव होकर छात्र- छात्राओं को बताया कि कम नंबर आने से ऐसा नहीं है कि हमारा भविष्य खत्म हो गया है।

Trending Videos
आईपीएस ने दिए ये टिप्स
- यदि परीक्षा में कम नंबर आए हैं तो उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। फिर से तैयारी करें, अगली परीक्षा में सफलता आवश्य मिलेगी।
- कोई भी कार्य मुश्किल हो सकता है, मगर नामुमकिन नहीं
- नोट्स बनाकर पढ़ने में अधिक मदद मिलती है।
- जीवन में ऐसा वाक्या जरूर याद रखना चाहिए, जब उन्होंने कम समय में कोई बड़ा कार्य किया था, उसी को याद रखकर तैयारी करना चाहिए।
- प्रतियोगी परीक्षा में पिछले साल के प्रश्नपत्र की तैयारी जरूर करनी चाहिए।
- परीक्षा के दौरान डरना नहीं चाहिए, यह दिमाग में रखना चाहिए कि आपसे अच्छी तैयारी किसी ने नहीं की है।
कम नंबर आ भी जाते हैं तो हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। मेहनत करनी चाहिए। मेहनत ही सफलता की कुंजी है। समय के अभाव के कारण फेसबुक पर ही छात्र-छात्राओं को लगातार जागरूक करूंगा।
- पंकज नैन, आईपीएस