Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPS officer Abhimanyu Rana given charge of AIG Intelligence

Chandigarh News: आईपीएस अधिकारी अभिमन्यु राणा को इंटेलिजेंस के एआईजी का चार्ज सौंपा

Mon, 09 Jun 2025 08:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
IPS officer Abhimanyu Rana given charge of AIG Intelligence
-2014 बैच के आईपीएस अफसर दीपक पारिक को एसएसपी तरनतारन नियुक्त किया
विज्ञापन

-पीएम सुरक्षा में चूक मामले में जांच झेल रहे हरमनदीप सिंह मोहाली के एसएसपी
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।

2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिमन्यु राणा को मोहाली स्थित पंजाब इंटेलिजेंस के एआईजी का चार्ज सौंपा गया है। 2014 बैच के आईपीएस अफसर दीपक पारिक को एसएसपी तरनतारन नियुक्त किया गया है। दीपक पारिक को 13 मई को सरकार ने आदेश जारी कर मोहाली एसएसपी के पद से हटा दिया था। उनकी जगह आईपीएस अधिकारी हरमनदीप सिंह हंस को मोहाली का एसएसपी नियुक्त किया गया था। तब से उनके नए कार्यभार के आदेश लंबित थे। दोनों आईपीएस अफसरों के नए कार्यभार को लेकर सोमवार को गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर ने आदेश जारी किए। 5 जनवरी-2022 को फिरोजपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के काफिले को फ्लाईओवर पर किसानों की ओर से घेरे जाने के सुरक्षा के चूक मामले में आईपीएस हरमनदीप सिंह हंस के खिलाफ भी जांच चल रही है। दीपक पारिक को हटाकर उन्हें मोहाली का एसएसपी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed