फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPL: Gujarat Titans team reached the city, Shubhaman Gill will be seen playing in his home ground for the first time

आईपीएल: गुजरात टाइटंस की टीम पहुंची शहर, पहली बार शुभमन गिल होम ग्राउंड में खेलते आएंगे नजर

Tue, 27 May 2025 02:36 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 May 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
IPL: Gujarat Titans team reached the city, Shubhaman Gill will be seen playing in his home ground for the first time
चंडीगढ़। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम सोमवार को शहर पहुंच चुकी है। पहली बार गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल होम ग्राउंड में खेलते नजर आएंगे। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम मुल्लांपुर को आईपीएल के दो महत्वपूर्ण प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी मिली है। पहला क्वालिफाइंग मुकाबला 29 मई और एलिमिनेटर 30 मई को खेला जाएगा। शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की टीम शाम 5 बजे के करीब शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर पहुंची। टीम के सभी साथी एक के बाद एक एयरपोर्ट से बाहर आने लगे। इनमें टीम के मेंबर साई सुदर्शन के साथ राशिद खान भी शामिल रहे।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर युवराज सिंह और शुभमन गिल एक-दूसरे से उत्सुकता से मिले
जिस समय शुभमन गिल बाहर आ रहे थे, उनके साथ शहर के स्टार और सिक्सर किंग के नाम से जाने वाले युवराज सिंह भी थे। वह कहीं से अन्य फ्लाइट से शहर पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर शुभमन गिल से युवराज सिंह एक-दूसरे से बड़ी उत्सुकता के साथ मिले। इसके बाद युवी ने गिल ने पूछा कि टीम के साथ जा रहे हो या घर तो गिल ने कहा, अभी घर जा रहा हूं। इसके बाद वह गाड़ी में बैठकर निकल गए। युवराज सिंह को शुभमन गिल का मेंटर कहा जाता है। वहीं, टीम के अन्य सदस्य बस और अन्य गाड़ियों पर शहर के एक प्राइवेट होटल की ओर चल दिए। एयरपोर्ट पर गिल के चाहने वाले प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। पिछले दिनों शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी मिली है।
विज्ञापन


आज अभ्यास सत्र में भाग लेगी गुजरात टाइटंस की टीम
मंगलवार को श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स और हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीमें पहुंच रही हैं। वहीं बुधवार को विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू की टीम पहुंच रही है। शहर पहुंच चुकी गुजरात टाइटंस की टीम मंगलवार को मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में शाम 6 से 9 बजे तक अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी। वहीं, अगले दिन से अन्य टीमें भी अभ्यास सत्र में अपनेआप का परखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed