IPL: मैच की टिकटों की बिक्री शुरू, ऐसे कराएं बुकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपने घरेलू मैदान पर चार मुकाबले खेलेगी। इस बार 8 अप्रैल से 24 मई के बीच आईपीएल सीजन-2015 चलेगा।
किंग्स इलेवन पंजाब को इस बार कुल सात लीग मुकाबले खेलने हैं। इनमें चार मैच उसे अपने घरेलू मैदान पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) मोहाली में खेलने हैं। वहीं तीन मैच दूसरे राज्यों में होंगे।
पीसीए में ipl के ये मुकाबले
- 27 अप्रैल----किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- 03 मई-------किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस
- 13 मई--------किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैंलजर्स बंगलूरू
- 16 मई--------किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
ऐसे ले सकते हैं ऑनलाइन टिकट
आईपीएल मैच के लिए टिकट ऑनलाइन उपलब्ध होगी। आप www.bookmyshow.com/kxip और kxip.in पर टिकट बुक करा सकते हैं। एक टिकट की कीमत 500 से लेकर 3,500 रुपये तक है। आईपीएल के लिए घरेलू मैदान पर 27 अप्रैल को होगा पहला मुकाबला।