फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   invoices Will cut in Chandigarh on waste the water

यहां पानी की बर्बादी पर कटेगा चालान, पढ़ लें पूरी खबर, वरना बाद में पड़ेगा महंगा

Sun, 28 Oct 2018 05:45 PM IST
राजेश ढल्ल, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Oct 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
invoices Will cut in Chandigarh on waste the water
Water Tap

अब केवल गर्मी में ही नहीं बल्कि पानी बर्बाद करने वालों पर पूरे साल नगर निगम का डंडा चलेगा। साथ ही नगर निगम ने जुर्माने की रकम भी दोगुनी (2500 से बढ़ाकर पांच हजार रुपये) करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस पर 31 अक्तूबर को सदन की बैठक में मोहर लगने की पूरी उम्मीद है। इससे पहले वाटर सप्लाई कमेटी ने जुर्माने का रेट बढ़ाने का फैसला ले चुकी है, जिसके बाद अब प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए आ रहा है।

विज्ञापन


 ऐसे में अब पूरे साल घर के बाहर या कंपाउंड में पाइप लगाकर गाड़ियां धोने के साथ-साथ बगीचों में सिंचाई पर भी पाबंदी लग जाएगी। और अगर कोई व्यक्ति पेयजल बर्बाद करते पाया जाता है तो उसका पांच हजार रुपये का चालान काटा जाएगा। पहली बार चालान के बाद फिर से पकड़े जाने पर जुर्माने के नोटिस के साथ ही पानी का कनेक्शन भी काटने का प्रावधान प्रस्ताव में रखा गया है। यहां तक कि किसी रिहायशी और कामर्शियल एरिया की छत पर लगी टंकी के ओवरफ्लो होने पर भी पांच हजार रुपये का चालान कटेगा। 

विज्ञापन

invoices Will cut in Chandigarh on waste the water
सांकेतिक तस्वीर

मालूम हो कि इससे पहले हर साल सिर्फ 15 अप्रैल से जून माह तक पानी बर्बाद करने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई जाती रही है। शहर में पानी की बर्बादी करने वालों पर नजर रखने के लिए नगर निगम अलग से टीमों का भी गठन करेगा। मालूम हो कि सबसे ज्यादा बागवानी में साफ पीने के पानी की बर्बादी वीआईपी इलाकों में होती है, क्योंकि वहां पर ही लोगों के बगीचे हैं। वाटर बायलॉज में हुए संशोधन के अनुसार अब एक कनाल से ऊपर तक के मकानों में टरशरी वाटर की सप्लाई का कनेक्शन भी जरूरी है लेकिन अभी भी कई कोठियों ने कनेक्शन नहीं लिए हैं।

पानी की लीकेज पर भी चालान
अगर किसी के घर के आगे पानी की लीकेज हो रही है या फिर वॉटर मीटर में से पानी बह रहा है या फिर कूलर में से पानी बहेगा तो भी पांच हजार रुपये का चालान काटा जाएगा। अगर कोई जुर्माने की राशि अदा नहीं करेगा तो पानी के बिल में यह राशि जुड़कर आ जाएगी। अधिकारियों के अनुसार बूस्टर पंप और पानी चढ़ाने के लिए मोटर का इस्तेमाल करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। अगर कोई बाल्टी में से कम पानी का प्रयोग करके गाड़ी साफ करता है या फिर सिंचाई करता है तो उस पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed