फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Investment needed on the design and technology of aircraft to make the country self-reliant

देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विमानों के डिजाइन व तकनीक पर निवेश की जरूरत : एयर मार्शल विभास पांडे

Wed, 28 Jun 2023 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Investment needed on the design and technology of aircraft to make the country self-reliant
चंडीगढ़। वायुसेना के साथ मिलकर केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईओ), कम्युनिकेशन सिस्टम, नेविगेशन और फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम पर काम कर रहा है। हमें वैमानिकी के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने के लिए विमानों के डिजाइन और तकनीक पर ज्यादा से ज्यादा निवेश करना होगा। यह सम्मेलन इन दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ये बातें मंगलवार को एयर मार्शल विभास पांडे, एयर ऑफिसर कमांडिग इन चीफ, मेंटेनेंस कमांड ने कहीं। वह मंगलवार को सीएसआईआर-सीएसआईओ की ओर से सीआईआई में वैमानिकी प्रौद्योगिकी एवं प्रदर्शन प्रणालियों पर आयोजत राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों के साथ वायुसेना के अधिकारी, वैमानिकी से जुड़े उद्यमी और छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एयर मार्शल ने कहा कि इस सम्मेलन में सिस्टम एक्सपर्ट, इनोवेटर्स, डेवलपर्स सभी एक मंच पर आए हैं, हमें मिलकर ज्ञान, विचार और अनुभव को इस क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

सीएसआईओ की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन के सहयोग से विमान चालक दल की थकान में कमी आई है, परिस्थितिजन्य जागरूकता बढ़ी है। हमें विमान के कई घटक आयात करने पड़ते हैं, इन पर काम करना चाहिए ताकि आत्मनिर्भर बन सकें। इसके लिए हमें अकादमिक और रिसर्च पर अधिक निवेश करने की जरूरत है। साथ ही साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भी काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

सम्मेलन के संयोजक डॉ. हैरी गर्ग ने कहा कि अगर सरकारी संस्थान, निजी संस्थान और डिफेंस मिलकर काम करें तो हम इस क्षेत्र में बेहतर कर पाएंगे। वहीं सम्मेलन में वैज्ञानिकों को एयरफोर्स की मांग और इस पर कैसे काम किया जाना चाहिए इसको लेकर जानकारी मिली। सम्मेलन में सीएसआईओ के निदेशक प्रो. एसए रामाकृष्ण, भारतीय नेवी के रीयर एडमिरल पी कपाड़िया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसआईओ की ओर से तैयार की गई तकनीक
सीएसआईओ की ओर से पिछले कुछ सालों में एयरक्राफ्ट के लिए कई तरह की तकनीक तैयार की गई है। इससे क्रू को काफी मदद मिली है। इन्हें मौके पर प्रदर्शित भी किया गया। इनमें हेड ऑफ डिस्प्ले, एलसीए (लाइट कंबैट एयरक्राफ्ट), एयर टू एयर रिफ्यूलिंग लाइट, ऑप्टिकल लाइट, एलईटी लाइट फॉर एयरक्राफ्ट इत्यादि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed