Sidhu Moosewala Case: हत्याकांड का जांच अधिकारी बदला, पुलिस अधिकारी को गैंगस्टरों से मिल रही थीं धमकियां
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के जांच अधिकारी अंग्रेज सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह गुरलाल सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के जांच अधिकारी अंग्रेज सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह गुरलाल सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। मानसा सदर थाने के एसएचओ अंग्रेज सिंह को उनके थाना क्षेत्र की सीमा के भीतर सिद्धू मूसेवाला की हत्या होने के कारण जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था।
मानसा के एसएसपी गौरव तोरा ने अंग्रेज सिंह के तबादले को पुलिस विभाग की रूटीन कार्रवाई बताया है। वहीं इस बात की चर्चा है कि उक्त जांच अधिकारी को गैंगस्टरों से लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्हें ऐसे गैंगस्टर धमकियां दे रहे थे, जो मूसेवाला के हत्यारों के समर्थक हैं। गौरतलब है कि जब सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी, उस समय भी मानसा थाने की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और थाने के मुख्य दरबाजे को बंद रखा गया था।
एसएसपी गौरव तोरा ने कहा कि अंग्रेज सिंह को गैंगस्टरों की धमकियों के कारण नहीं बदला गया है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है और अंग्रेज सिंह के थाना क्षेत्र में वारदात होने के कारण उन्हें जांच अधिकारी बनाया गया था। अब अंग्रेज सिंह को बदलकर बुढलाडा थाने का एसएचओ लगा दिया गया है और गुरलाल सिंह को मानसा सदर थाने में एसएचओ लगाया गया है।