फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   intruders shot dead by BSF near Indo Pak border in Punjab

बीएसएफ ने भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे पांच घुसपैठिए किए ढेर, नशीले पदार्थ व हथियार बरामद

Sat, 22 Aug 2020 11:53 AM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमृतसर
अशोक नीर, अमृतसर Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 22 Aug 2020 11:53 AM IST
सार

  • पंजाब सीमा में बीएसएफ ने की अब तक की सबसे बड़ी घुसपैठ नाकाम 
  • तरनतारन में 200 राउंड फायर कर पांच हथियारबंद पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया
  • एके-47, चार पिस्तौल, बड़ी संख्या में कारतूस, 10 किलो हेरोइन बरामद

विज्ञापन
intruders shot dead by BSF near Indo Pak border in Punjab
मारे गए घुसपैठिये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार अल सुबह तरनतारन में खालड़ा के पास भारतीय निगरानी चौकी ढल में पांच हथियारबंद पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया। उनके पास से एक एके-47, चार पिस्तौल, नौ मैगजीन, 136 कारतूस, 9 किलो 920 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल और 610 रुपये के पाकिस्तानी नोट बरामद हुए हैं। बीएसएफ ने पंजाब की सीमा में पहली बार इतनी बड़ी घुसपैठ को नाकाम किया है। 

विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक शनिवार तड़के करीब पौने पांच बजे जवानों ने चलने की आवाज सुनी तो वे अलर्ट हो गए। इसके बाद जब उन्होंने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे संदिग्धों को ललकारा तो घुसपैठियों ने एके-47 और पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में पांचों मारे गए। पांचों युवा थे और अच्छे कपड़ों में थे। उनके पास पिट्ठू बैग था। सूत्रों के मुताबिक पांचों पाकिस्तानी अंतरराष्ट्रीय तस्करों के लिए कूरियर का काम करते थे। मुठभेड़ के दौरान बीएसएफ ने करीब 200 राउंड फायर किए। मारे गए पाकिस्तानी घुसपैठियों की अब तक पहचान नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पाकिस्तानी रेंजर के अधिकारियों को दी जानकारी:
बीएसएफ ने ढल से सटे पाकिस्तानी चौकी में तैनात रेंजर्स को घुसपैठियों की जानकारी दी। बीएसएफ घुसपैठ रोकने के लिए पाकिस्तानी रेंजर के साथ फ्लाइंग बैठक करने का प्रयास कर रही है। हालांकि पाकिस्तान ने अब तक जवाब नहीं दिया। गौरतलब है कि इसी वर्ष बीएसएफ ने अटारी अंतरराष्ट्रीय रेलवे गेट की फेंसिंग पार करते एक घुसपैठिये को मार गिराया था। इसकी पहचान पाकिस्तानी नागरिक गुलनवाज के तौर पर हुई थी।

तरनतारन में पहुंचानी थी हथियारों की खेप, कई तस्कर बचकर भागने में कामयाब

पाकिस्तानी तस्कर हथियारों की बड़ी खेप तरनतारन पहुंचाने की फिराक में थे। खुफिया सूत्रों के मुताबिक तस्करों की संख्या काफी अधिक थी। कई घुसपैठिये बचकर वापस पाकिस्तान की ओर भागने में कामयाब रहे। 

सूत्रों के मुताबिक सीमा पर तस्करी करते समय पहले दो या तीन तस्कर आगे बढ़ते हैं। जब उन्हें खतरा नहीं लगता तो पीछे खड़े साथी माल लेकर आगे बढ़ते हैं। इसी तरह छोटी-छोटी दूरियां तय की जाती है। इससे पहले भी पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई व पाक तस्करों ने ड्रोन से एके-47 व अन्य आधुनिक हथियार भेजे थे। इस मामले की अभी तक जांच चल रही है।

सूत्रों का कहना है कि पंजाब में कई युवाओं को बरगलाकर पाकिस्तान यहां का माहौल खराब करने की फिराक में है। इस बार आईएसआई ने पाक तस्करों के माध्यम हथियारों की बड़ी खेप पंजाब में इन युवाओं तक पहुंचानी थी।

लगातार घुसपैठ की साजिश

  • जुलाई 2016 : अजनाला सेक्टर के बीओपी शाहपुर के पस तीन पाकिस्तानी ढेर।
  • सितंबर 2017: बीएसएफ ने बीओपी शाहपुर में दो पाकिस्तानी तस्करों को मारा।
  • जनवरी 2018 : बीओपी ककड़ सेक्टर में एक पाकिस्तानी ढेर, एक भाग निकला।
  • अक्टूबर 2019 : बीओपी भरोपाल के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया।
  • 2020 : अटारी में रेलवे गेट की फेंसिंग के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed