{"_id":"591df7964f1c1b997d8b459d","slug":"introducing-chalan-on-the-ninth-day-by-chandigarh-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशे में युवतियों ने पीटा था, पुलिस ने 9 दिन में ही पेश किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में युवतियों ने पीटा था, पुलिस ने 9 दिन में ही पेश किया चालान
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 May 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर पुलिस के साथ उलझी युवतियों की फाइल फोटो
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में कार चलाने और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से मारपीट करने व वर्दी फाड़ने के मामले में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ जिला अदालत में नौवें दिन ही चालान दाखिल कर दिया है। पुलिस ने दोनों युवतियों पर धारा 332, 353 और 34 आईपीसी के तहत आरोप लगाए हैं। मामले की अगली सुनवाई नौ जून को होगी और संभवत: दोनों युवतियों के खिलाफ आरोप तय हो सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार पीड़ित कांस्टेबल घटना के बाद एक आला अधिकारी के समक्ष पेश हुआ था।
उसने अधिकारी को आपबीती बताई और न्याय की गुहार लगाई। उसने वायरल वीडियो भी दिखाया। इस पर आलाधिकारी ने अफसरों और थाना पुलिस को मामले में कोई हिलाहवाली न करने और जल्द से जल्द चालान दाखिल करने के आदेश दिए। साथ ही आदेश दिए कि पुलिस की तरफ से कोशिश की जाए कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट की तर्ज पर चलाया जाए। साथ ही आरोपियों के बरी होने के लिए कोई कसर न छोड़ने के लिए पुख्ता सबूत पेश करने को कहा। आला अफसरों से आदेश मिलने के बाद थाना पुलिस ने मामले को तरजीह देते हुए कोर्ट में वीरवार को चालान पेश कर दिया।
वायरल वीडियो को नहीं बनाया सबूत
पुलिस की ओर से पेश किए गए चालान में वायरल वीडियो बतौर सबूत पेश नहीं किया गया है। वीडियो में दोनों युवतियां पुलिसकर्मियों से गाली-गलौच और उन पर हाथ उठाते हुए दिख रहीं थीं। साथ ही एक कांस्टेबल की वर्दी तक पर हाथ डालते दिखी थीं। हालांकि पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ कई अन्य सबूत हैं। इनमें उनका मेडिकल और घटना के प्रत्यक्षदर्शी भी शामिल हैं।

ये है मामला
सड़क पर पुलिस के साथ उलझी युवतियों की फाइल फोटो
- फोटो : file photo
8 मई की शाम को सेक्टर-43 स्थित ज्यूडिशियल अकेडमी के पास एक कार तेजी से आई और रेड लाइट जंप कर निकल गई। पास में ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेजी से निकल गए। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें ज्यूडिशियल अकेडमी के साथ वाली सड़क पर रोक लिया। इस पर ट्रैफिक कांस्टेबल मंजीत उनके पास पहुंचा तो कार में आगे दो युवतियां और पीछे दो युवक बैठे थे। दोनों युवतियों ने कार रुकवाने के लिए मंजीत से अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया।
साथ ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं युवतियों ने कांस्टेबल पर हाथ तक उठाया और उसकी वर्दी तक फाड़ डाली। उसने फौरन इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर सेक्टर-36 थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। वहां दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। थाना पुलिस ने मंजीत की शिकायत पर दोनों युवितयों के खिलाफ ट्रैफिक कर्मी से अभद्र व्यवहार, वर्दी फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।
दो दिन बाद शादी के नाम पर मिली थी जमानत
घटना के अगले दिन अदालत में दोनों युवतियों को पेश करने पर उनकी ओर से पेश हुए वकील ने दोनों की जमानत याचिका पेश की। उन्होंने दलील दी थी कि आरोपियों में से एक शादीशुदा है तो, वहीं दूसरी की दो दिन बाद शादी है। अदालत ने इस आधार पर दोनों के प्रति नरमी बरतते हुए उनकी जमानत याचिका मंजूर कर दी थी।